न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका के इस रेस्‍टोरेंट में मिलता है दीपिका पादुकोण के नाम का डोसा, कीमत कर देगी हैरान

अमेरिका के एक रेस्‍टोरेंट में मिलता है दीपिका के नाम का डोसा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Jan 2019 2:52:42

अमेरिका के इस रेस्‍टोरेंट में मिलता है दीपिका पादुकोण के नाम का डोसा, कीमत कर देगी हैरान

बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लिए 2018 कुछ खास रहा है। एक ही फिल्म ‘पद्मावत’ के जरिये दीपिका पादुकोण ने ऐसा धमाका किया कि पूरे वर्ष चर्चा में रही। रानी पद्मावती का किरदार उन्होंने पूरी तरह से डूब कर निभाया और यह उनके करियर की यादगार फिल्म बनी। तमाम विरोध के बावजूद यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। इस फिल्म का कुछ राज्यों में प्रदर्शन नहीं हुआ इसके बावजूद इसने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड का कारोबार किया। यह इस वर्ष की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी। शाहिद और रणवीर सिंह जैसे अभिनेता होने के बावजूद फिल्म देखने के बाद दीपिका ही याद रहती हैं।

एक तरफ जहाँ उन्होंने परदे पर ‘पद्मिनी’ को साकार किया वहीं दूसरी ओर उन्हें वास्तविक जिन्दगी में भी ‘पद्मिनी’ बनने का सौभाग्य मिला। पिछले 6 साल से अपने सह अभिनेता रणवीर सिंह के प्रेम में दीवानी हुई इस ‘पद्मिनी’ ने नवम्बर माह में उनके साथ विवाह किया। शादी के बाद अब उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला है जिसके अन्तर्गत वे पहली फिल्म ‘छपाक’ के नाम से मेघना गुलजार के निर्देशन में बना रही हैं। इस फिल्म में वे स्वयं लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभायेंगी, जिन पर किसी सिरफिरे ने तेजाब डाल दिया था।

वहीं 2019 की शुरुआत भी दीपिका पादुकोण ने एक द‍िलचस्‍प खबर के साथ की है। उन्‍होंने अपनी लेटेस्‍ट सोशल मीड‍िया पोस्‍ट्स पर बताया क‍ि कैसे उनके नाम से अमेरिका के एक रेस्‍टोरेंट में डोसा मिल रहा है। इस डोसे की कीमत 10 डॉलर रखी गई है। भारतीय करेंसी में इस डोसे की कीमत मौजूदा रेट के हिसाब से करीब 700 रूपये बनती है।

वैसे देश में भी दीपिका पादुकोण के नाम पर मेन्‍यू तैयार किया जा रहा है। इंस्‍टाग्राम पर एक फैन ने दीपिका पादुकोण को टैग करते हुए लिखा है क‍ि पुणे में उनके नाम पर एक परांठा थाली मिल रही है। इस पर दीपिका पादुकोण ने खूब हंसने वाला रिएक्‍शन पोस्‍ट किया है। फ‍िलहाल बॉलीवुड की ये टॉप एक्‍ट्रेस रणवीर सिंह के साथ अपने हनीमून पर हैं। हालांकि उनके डेस्‍ट‍िनेशन का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन बताया जा रहा है क‍ि दोनों अमेरिका में अपनी छुट्ट‍ियां मना रहे हैं। इसी बीच रणवीर सिंह की लेटेस्‍ट रिलीज सिंबा हिट हो गई है और बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर गई है। वहीं उनकी अगली फ‍िल्‍म गली बॉय के पोस्‍टर भी नए साल पर सामने आए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम