न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर की लड़ाई में कूदा यह कोरियोग्राफर, कहा - ऐसा कभी कुछ हुआ ही नहीं था...

तनुश्री के बयान के बाद गणेश आचार्य मीडिया में आए हैं और उन्होंने नाना पाटेकर का सपोर्ट किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 26 Sep 2018 6:06:00

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर की लड़ाई में कूदा यह कोरियोग्राफर, कहा - ऐसा कभी कुछ हुआ ही नहीं था...

बॉलीवुड Bollywood एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता Tanushree Dutta ने नाना पाटेकर Nana Patekar के ऊपर आरोप लगाया है कि साल 2008 फिल्म हॉर्न ओके प्लीज' में शूटिंग के दौरान उन्होंने मेरे साथ बदतमीजी करने की कोशिश की, जिसकी वजह से उन्हें इस प्रोजेक्ट से हाथ भी धोना पड़ा। वो फिल्म में एक आइटम नम्बर कर रही थीं, जिसकी शूटिंग के दौरान नाना उनको लगातार गलत तरह से छूने की कोशिश कर रहे थे। हाल ही में जूम टीवी को दिए इंटरव्यू में तनुश्री दत्ता ने फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर यौन उत्पीड़न का खुलासा किया। एक्ट्रेस ने नाना पाटेकर पर संगीन आरोप लगाए, साथ ही सेट पर अपने ऊपर हुए हमले का भी खुलासा किया। 10 साल पुराने इस मामले को याद करते हुए तनुश्री कहती हैं, "नाना पाटेकर के बारे में हर कोई जानता है। उनका बर्ताव औरतों के प्रति अपमानजनक रहा है। इंडस्ट्री के लोग उनके बारे में सब जानते हैं कि उन्होंने एक्ट्रेस के साथ मार-पीट, छेड़छाड़ की है। औरतों के प्रति उनका व्यवहार हमेशा क्रूर रहा है, लेकिन किसी भी पब्लिकेशन ने इस मुद्दे पर कुछ नहीं लिखा।"

तनुश्री ने अपने इंटरव्यू में बताया कि, ‘जिस गाने के लिए मैं शूटिंग करने वाली थी, नाना उसका हिस्सा भी नहीं थे। उसके बावजूद भी वो सेट पर आ जाते थे। जब कोरियोग्राफर मुझे स्टेप बता रहे होते थे तो वो बीच में आ जाते थे और मेरा हाथ पकड़ने लगते थे। मैं जब उनसे परेशान हो गई तो मैंने इसकी शिकायत फिल्म के प्रोड्यूसर से की, जिसके बाद मुझे प्रोजेक्ट से हाथ धोना पड़ा।’

अपने बयान में तनुश्री दत्ता ने जाने-माने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य का भी नाम लिया और बताया 'हॉर्न ओके प्लीज' के दौरान उनके साथ जो कुछ भी हुआ उसमें गणेश आचार्य का भी हाथ था। वो भी खड़े-खड़े तमाशा देखते रहे लेकिन मदद करने आगे नहीं आए।

तनुश्री के बयान के बाद गणेश आचार्य मीडिया में आए हैं और उन्होंने नाना पाटेकर का सपोर्ट किया है। गणेश आचार्य ने नेटवर्क 18 से बात करते हुए बताया है, ‘पहली बात तो यह कि ये मामला काफी पुराना है और मुझे अच्छी तरह से ध्यान भी नहीं है। जहां तक मुझे याद है ये एक डूइट सॉन्ग था। उस दिन कुछ तो हुआ था जिस कारण शूटिंग 3-4 घंटे के लिए रोकनी पड़ी थी। कलाकारों के बीच कुछ मिसअंडरस्टैंडिंग हुई थी लेकिन मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि वैसा कुछ नहीं हुआ था जो बताया जा रहा हैं। यह गलत बयान है कि नाना जी ने किसी पॉलिटिकल पार्टी के कार्यकर्ताओं को सेट पर बुला लिया था। ऐसा कभी कुछ हुआ ही नहीं था।’

नाना पाटेकर पर बात करते हुए गणेश आचार्य ने कहा है कि, ‘वो बहुत ही अच्छे इंसान हैं, वो ऐसा कुछ कर ही नहीं सकते हैं। वो लोगों की काफी मदद करते हैं, इंडस्ट्री में न जाने कितने कलाकार हैं जिनके ऊपर नाना के अहसान हैं।’ एक तरह से देखा जाए तो गणेश आचार्य ने तनुश्री दत्ता के बयानों को बेबुनियाद बता दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक