अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ आज रिलीज हो गई है और इसे दर्शकों के शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले बीती रात इस फिल्म की स्क्रीनिंग भी रखी गई थी। इस दौरान इस फिल्म को देखने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स भी पहुंचे। अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड को देखने के लिए राजी और संजू फेम विक्की कौशल भी अपने परिवार के साथ देखने पहुंचे। उनके अलावा इस स्क्रीनिंग को देखने के लिए मौनी रॉय की बेस्ट फ्रेंड संजीदा शेख और उनके साथ आमिर अली भी पहुंचे थे।
फिल्म को देखने के बाद सबसे पहले राजी और संजू फेम स्टार विक्की कौशल का ट्वीट सामने आंया। उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म की जमकर तारीफ की। वो अपने मॉम डैड के साथ ये फिल्म देखने पहुंचे थे।
I laughed, I hooted, I clapped, I cried. Stunning film in every department. Many congratulations to the entire team of #Gold for such an amazing film. @kagtireema @akshaykumar
एक्ट्रेस सोनल चौहान ने भी अक्षय कुमार और मौनी रॉय की धांसू परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि फिल्म देखने के बाद उनका रोम रोम देशभक्ति की भावना से भर उठा।
My feeling of patriotism just got multiplied by infinity afr Watching #gold. Great Performances by @akshaykumar @TheAmitSadh @kapoorkkunal
इसके अलावा ‘परमाणु’ एक्ट्रेस डायना पेंटी ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है और उन्होंने कहा है कि भारत के पास ऐसी ढेरों कहानियां है जिन्हें बताए जाने की जरुरत है।
India has tons of golden stories waiting to be shared. Kudos to @akshaykumar @FarOutAkhtar @ritesh_sid @kagtireema
Thank you @akshaykumar for the special screening. I am totally #SoldForGold. Wonderful performances and a really inspiring movie. May it do well and inspire many. pic.twitter.com/xQULrkj5vM
— Virender Sehwag (@virendersehwag)














