न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीदेवी के आकस्मिक निधन पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने साझा किया अपना दुख

दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के आकस्मिक निधन पर शाहिद कपूर, जैकलिन फर्नाडिज और शेखर कपूर जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने अपने दुख को साझा किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 26 Feb 2018 4:47:17

श्रीदेवी के आकस्मिक निधन पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने साझा किया अपना दुख

दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के आकस्मिक निधन पर शाहिद कपूर, जैकलिन फर्नाडिज और शेखर कपूर जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने अपने दुख को साझा किया है। श्रीदेवी (54) का शनिवार रात दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पद्मश्री से सम्मानित श्रीदेवी एक पारिवारिक विवाह समारोह में हिस्सा लेने पति बोनी कपूर और बेटी खुशी के साथ दुबई गई थीं। वही हाल ही में मिली खबर की अनुसार दुबई पुलिस ने भारतीय उच्चायोग को श्रीदेवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौप दी है। साथ ही शव को भारत ले जाने की इजाजत दे दी है हलाकि यह स्पस्ट नहीं हो पाया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या लिखा है। रिपोर्ट का खुलासा संभवतः परिजन मुंबई में करेंगे लेकिन इस बात की आशंका है कि वे इसे जग जाहिर नहीं करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि आने वालें तीन घंटे के अन्दर श्रीदेवी का शव मुंबई पहुच जायेगा। उसके बाद अंतिम संस्कार किया जायेगा। बॉलीवुड सूत्रों का कहना है कि अंतिम संस्कार से पहले उनके शव को उनके फेंस के दर्शनाथ रखा जायेगा।

बॉलीवुड हस्तियों ने उनके निधन पर ये विचार व्यक्त किए हैं :

शाहिद कपूर : शुभकामनाएं देने के लिए आप सबका तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, लेकिन आज का यह दिन श्रीदेवी जी को उनकी प्रतिभा और जो जादू वह हमारे जीवन में लेकर आईं उसके लिए याद करने का है। आज हमारी सारी शुभकामनाएं और प्यार उनके लिए होनी चाहिए। उनकी आत्मा को शांति मिले।

जैकलिन फर्नाडिज : आज का दिन मेरे लिए स्तब्ध कर देने वाला रहा। वह बहुत जल्दी चली गईं। मैं हमेशा से उनकी जबरदस्त प्रशंसक रही हूं, मेरे प्रति वह हमेशा दयालु रही। उनका रुखसत होना मुझे कुछ सिखा गया है। जिंदगी बहुत छोटी और नाजुक है। उनकी तरह कभी कोई और नहीं होगा। आपकी आत्मा को शांति मिले श्रीदेवी।

रवीना टंडन : ऐसी शख्सियत को अलविदा कहना मुश्किल है जो अपने आप में खास और सबके आकर्षण का केंद्र हो। आप हमेशा याद आएंगी मेरी दोस्त श्रीदेवी।

आनंद एल राय : हीरो याद किए जाते हैं, लेकिन लेजेंड कभी नहीं मरते। श्रीदेवी हमेशा रहेंगी।

दिव्या खोसला कुमार : फिल्म 'लम्हे ' में श्रीदेवी द्वारा बोला गया संवाद 'मैं तो उनसे तबसे प्यार करती हूं जब मैं पांच साल की थी' - 'लम्हे' मेरा पसंदीदा संवाद है। यह उनके प्रति मेरी भावनाओं को अच्छे से दर्शाता है।

अदिति राव हैदरी : हैरान और सदमे में हूं, जिसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती..आपकी आत्मा को शांति मिले श्रीदेवीजी। वह हमेशा चमकती रहेंगी..उनके परिवार और प्रशंसकों के लिए प्राथनाएं और संवदेनाएं।

वरुण धवन : एक आदर्श, लेजेंड और सुपरस्टार अभिनेत्री, जो मेरे लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं। इस खबर से सच में हैरान हूं। वह हमेशा बेहद अच्छी और प्रोत्साहित करने वाली रहीं। आपकी आत्मा को शांति मिले श्रीदेवीजी।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

1200 मिसाइलों के साथ चार देशों पर था निशाना… ट्रंप ने खोला ईरान के कथित मेगा प्लान का राज
1200 मिसाइलों के साथ चार देशों पर था निशाना… ट्रंप ने खोला ईरान के कथित मेगा प्लान का राज
कोई कमी नहीं, घबराहट में बुकिंग 55 लाख से बढ़कर 75 लाख तक पहुंची, LPG को लेकर सरकार का दावा
कोई कमी नहीं, घबराहट में बुकिंग 55 लाख से बढ़कर 75 लाख तक पहुंची, LPG को लेकर सरकार का दावा
शेयर बाजार में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 1470 और निफ्टी 488 अंक टूटकर बंद
शेयर बाजार में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 1470 और निफ्टी 488 अंक टूटकर बंद
'द केरल स्टोरी 2' ने 14वें दिन भी मचाया धमाल, सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को छोड़ा पीछे
'द केरल स्टोरी 2' ने 14वें दिन भी मचाया धमाल, सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को छोड़ा पीछे
6G टेक्नोलॉजी को लेकर भारत ने तेज की तैयारियां, सरकार का बड़ा निवेश; 5G से कई गुना तेज होगा इंटरनेट
6G टेक्नोलॉजी को लेकर भारत ने तेज की तैयारियां, सरकार का बड़ा निवेश; 5G से कई गुना तेज होगा इंटरनेट
तेल संकट के बीच अमेरिका का रुख बदला! ट्रंप प्रशासन ने समुद्र में अटके रूसी तेल की खरीद को दी मंजूरी
तेल संकट के बीच अमेरिका का रुख बदला! ट्रंप प्रशासन ने समुद्र में अटके रूसी तेल की खरीद को दी मंजूरी
संसद में ‘भूंजा’ टिप्पणी पर गरमा गया माहौल, पप्पू यादव और गिरिराज सिंह के बीच तीखी बहस
संसद में ‘भूंजा’ टिप्पणी पर गरमा गया माहौल, पप्पू यादव और गिरिराज सिंह के बीच तीखी बहस
सोते समय हाथ सुन्न होना: कारण, बचाव और फटाफट समाधान
सोते समय हाथ सुन्न होना: कारण, बचाव और फटाफट समाधान
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
काव्या मारन की टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा?, SRH के कोच ने बताई पूरी वजह
काव्या मारन की टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा?, SRH के कोच ने बताई पूरी वजह
क्या 66 की उम्र में मां बनने वाली हैं नीना गुप्ता? वायरल फोटो पर एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
क्या 66 की उम्र में मां बनने वाली हैं नीना गुप्ता? वायरल फोटो पर एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
30,000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाला दमदार 5G फोन लॉन्च, महीने में सिर्फ एक बार करना पड़ेगा चार्ज
30,000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाला दमदार 5G फोन लॉन्च, महीने में सिर्फ एक बार करना पड़ेगा चार्ज
रात को ज्यादा खा लिया हो तो सुबह उठते ही अपनाएं ये टिप्स, पेट रहेगा हल्का और गैस-एसिडिटी होगी दूर
रात को ज्यादा खा लिया हो तो सुबह उठते ही अपनाएं ये टिप्स, पेट रहेगा हल्का और गैस-एसिडिटी होगी दूर
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी