न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'शुभ मंगल सावधान' को लेकर बॉलीवुड हस्तियों ने दी अपनी राय

यौन रोग इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (उत्तेजना ह्रास) पर आधारित आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' ने आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 01 Sep 2017 8:36:44

'शुभ मंगल सावधान' को लेकर बॉलीवुड हस्तियों ने दी अपनी राय

यौन रोग इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (उत्तेजना ह्रास) पर आधारित आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' ने आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को आज सिद्धार्थ रॉय कपूर, आर माधवन, आयुष्मन और उनकी पत्नी, कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबरा, जैकी भगनानी, डायना पेंटी, रिचा चड्ढा, आनंद एल राय, भूमि पेडनेकर, अश्विनी अय्यर तिवारी, उपेन पटेल, ओमंग कुमार और विद्या बालन सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों ने देखा।

फिल्म की स्क्रीनिंग पर मौजूद रहीं विद्या ने कहा, "यह बहुत शानदार फिल्म थी हम बहुत हंसे। आयुष्मान, भूमि और सभी कलाकारों का काम शानदार था। हर किसी को इस फिल्म को देखना चाहिए।"

shubh mangal saavdhan,ayushman khurana,bhumi pednekar,bollywood,bollywood gossips

माधवन ने कहा, "यह सुपरहिट फिल्म थी। हमने बहुत आनंद लिया। मुझे लगता है कि आनंद राय और इरोस का संयोजन बहुत अच्छा है। यह तमिल फिल्म का रीमेक थी, लेकिन यह उससे भी बेहतर है। आयुष्मान और भूमि का काम शानदार है।"

shubh mangal saavdhan,ayushman khurana,bhumi pednekar,bollywood,bollywood gossips

यह बातें जो इस फिल्म को बनाती है खास

- फिल्म का डायरेक्शन अच्छा है और आर एस प्रसन्ना ने कहीं से भी यह लगने नहीं दिया कि यह उनकी पहली हिंदी फिल्म है। फिल्म का बैकग्राउंड, कैमरा वर्क और साथ ही लोकेशन अच्छे हैं जो कि कहानी के संग पूरी तरीके से न्याय करते हैं।

- हितेश कवालिया के लिखे हुए डायलॉग बहुत ही उम्दा है जो आपको हंसने पर विवश करते हैं और साथ ही साथ एक बहुत ही अहम बात हंसते खेलते हुए कह जाते हैं। अलीबाबा और 40 चोर की कहानी तो आपने सुनी होगी लेकिन फिल्म देखने के बाद जब भी अलीबाबा और 40 चोर का जिक्र होगा आपको शुभ मंगल सावधान फिल्म जरूर याद रहेगी।

- आयुष्मान खुराना ने अच्छा अभिनय किया है इसी के साथ-साथ भूमि पेडनेकर भी सहज अभिनय करती हुई नजर आती है। सीमा पाहवा और बाकी जितने भी किरदार थे उन्होंने बहुत ही उम्दा एक्टिंग की है।

- फिल्म का संगीत अच्छा है और खास तौर पर सैया सैया और कान्हा वाला गाना अच्छा है, बाकी गाने भी ठीक-ठाक हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन