न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या कैटरीना से बड़े स्टार हैं वरुण, ले रहे हैं 32 करोड़

पिछले छह साल से बॉलीवुड में सफलतम फिल्में देने वाले वरुण ने अपनी फीस में छह गुना वृद्धि कर ली है। कभी 5 करोड़ से शुरूआत करने वाले वरुण धवन को अब अपनी अगली फिल्म के लिए 32 करोड़ का मेहनताना दिया जा रहा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Apr 2018 12:21:03

क्या कैटरीना से बड़े स्टार हैं वरुण, ले रहे हैं 32 करोड़

पिछले छह साल से बॉलीवुड में सफलतम फिल्में देने वाले वरुण ने अपनी फीस में छह गुना वृद्धि कर ली है। कभी 5 करोड़ से शुरूआत करने वाले वरुण धवन को अब अपनी अगली फिल्म के लिए 32 करोड़ का मेहनताना दिया जा रहा है। यह राशि फिलहाल बॉलीवुड के कुछ दूसरे बड़े सितारों के समकक्ष है। अपने छोटे से करियर में वरुण धवन ने जो कुछ किया है वह अप्रत्याशित रहा है। आम मसाला फिल्मों में सफल रहने वाले इस सितारे ने ‘बदलापुर’ जैसी डार्क फिल्म दी और हाल ही में उन्होंने इस वर्ष की बड़ी असफल फिल्म ‘अक्टूबर’ दी है। लेकिन फिर भी उन्हें मेहनताना 32 करोड़ मिल रहा है। जिस फिल्म के लिए वरुण धवन को 32 करोड़ की राशि दी जा रही है उसका निर्माण टी सीरीज के भूषण कुमार करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं और यह सफल सीरीज ‘एबीसीडी’ का तीसरा भाग बताई जा रही है।

कहा जा रहा है कि यह बॉलीवुड की सबसे महंगी और आधुनिक तकनीक 4डी से सजी नृत्य आधारित फिल्म होगी। हालांकि अभी तक इसका कोई नाम तय नहीं किया गया है। रेमो की पिछली दोनों फिल्मों का निर्माण यूटीवी ने किया था, जिसके चलते उन्हें इस बार शीर्षक लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। यूटीवी रेमो को एबीसीडी (एनी बॉडी कैन डांस) देने से इंकार कर रहा है।

bollywood,varun dhawan,katrina kaif

इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ नजर आएंगी, जो आने वाले एक वर्ष के अन्दर बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ की कमाई करने जा रही हैं फिर भी उन्हें इस फिल्म के लिए मात्र 7 करोड़ रुपये मेहनताना दिया जा रहा है। बहुत नाइंसाफी है। कैटरीना की सफलता वरुण धवन ने ज्यादा है साथ ही उनका अनुभव भी ज्यादा है। वे बॉलीवुड के हर बड़े सितारे के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। लेकिन मेहनताने के मामले में वरुण उनसे बहुत आगे हैं। क्या रेमो डिसूजा को महसूस हो रहा है कि वे वरुण के साथ होने पर ही 200 करोड़ी फिल्म बना पाएंगे। रेमो शायद भूल रहे हैं कि कैटरीना कैफ का अपना एक दर्शक वर्ग है जो वरुण धवन से ज्यादा है।

यह सही है कि आज भी फिल्में नायक के नाम पर चलती हैं। लेकिन समय बदल गया है। कई नायिकाओं ने अपने बूते पर फिल्मों को 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार दिया है। ऐसे में रेमो का कैटरीना को कमतर करके आंकना बहुत बड़ी गलती है। और फिर यह हालात तो तब हैं जब रेमो को यह फिल्म सलमान खान के कहने पर निर्देशित करने को मिली है। कैटरीना भी सलमान खान के कहने पर अपने से उम्र में 6 वर्ष छोटे वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं। क्या सलमान कैटरीना का मेहनताना बढ़वाने में मदद करेंगे या फिर यह सुनकर/पढक़र चुप हो जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक