न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रह्मास्त्र : लागत 450 करोड, निर्माण समय 6 साल, तीन भाग, 1000 करोड की आस!

निर्देशक एस.एस. राजामौली की 'बाहुबली' की सफलता ने निर्माताओं को अपनी फिल्मों पर पानी की तरह पैसा बहाने को मजबूर कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Jan 2018 1:06:35

ब्रह्मास्त्र : लागत 450 करोड, निर्माण समय 6 साल, तीन भाग, 1000 करोड की आस!

बॉलीवुड धीरे-धीरे ही सही लेकिन अब वो हॉलीवुड की तर्ज पर अपनी फिल्मों का निर्माण करने लगा है। निर्देशक एस.एस. राजामौली की 'बाहुबली' की सफलता ने निर्माताओं को अपनी फिल्मों पर पानी की तरह पैसा बहाने को मजबूर कर दिया है। जिन फिल्मों की लागत 70 से 100 करोड के मध्य आ रही है, उनका निर्देशन ज्यादातर युवा निर्देशकों के हाथ में है। फिल्म निर्माण में धर्मा प्रोडक्शन का अपना एक अलग मुकाम है। हर दूसरे महीने इस बैनर की फिल्म प्रदर्शित होती है। इस वर्ष भी इनकी कई फिल्में प्रदर्शित होने वाली हैं।

bollywood brahmastra,karan johar,alia bhatt,ranbir kapoor,mouni roy,gossips,entertainment

करण जौहर इन दिनों फॉक्स स्टार स्टूडियो के साथ मिलकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसका बजट लगभग 450 करोड़ होगा। इस फिल्म को तीन भागों में बनाया जाएगा। हर दो साल के अन्तराल में इसका एक भाग प्रदर्शित किया जाएगा। पहला भाग 15 अगस्त 2019 को आएगा, जिसकी शूटिंग फरवरी 2018 से शुरू होगी। इस फिल्म के मुख्य सितारों में हैं अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और मौनी रॉय। यह पहला मौका होगा जब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट किसी फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगे। एकता कपूर के टीवी सीरियल 'नागिन' से चर्चाओं में आई मौनी राय फिल्म में खलनायिकी की भूमिकामें नजर आएंगी।

bollywood brahmastra,karan johar,alia bhatt,ranbir kapoor,mouni roy,gossips,entertainment

धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म का नाम 'ब्रह्मास्त्र' है, जिसका लेखन निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। अयान मुखर्जी इससे पहले रणबीर कपूर के साथ करण जौहर के लिए सुपर हिट फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' बना चुके हैं। उनकी यह फिल्म सुपर नैचुरल पॉवर पर आधारित है। करण जौहर इसे अपने करियर का सबसे महत्त्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बनाते हैं। फिल्म के फस्र्ट शेड्यूल की शूटिंग आगामी माह से इजरायल में शुरू होगी। करण का कहना है 'ब्रह्मास्त्र' का पहला भाग 15 अगस्त 2019 को प्रदर्शित किया जाएगा। उसके बाद दो-दो साल के अन्तराल पर बाकी दो भाग प्रदर्शित होंगे।

bollywood brahmastra,karan johar,alia bhatt,ranbir kapoor,mouni roy,gossips,entertainment

उनका कहना है कि इस फिल्म में मौनी रॉय सुपर विलेन के रूप में नजर आएंगी और उनके लिए काफी वीएफएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही उनका लुक भी काफी अलग होगा जो शायद आज तक किसी विलेन को नहीं दिया गया होगा। 'ब्रह्मास्त्र' में जहाँ इसके वीएफएक्स दृश्य कमाल के होंगे वहीं दूसरी ओर इसका एक्शन भी हैरतअंगेज होगा। इस फिल्म के एक्शन दृश्यों के लिए निर्देशक अयान मुखर्जी ने हॉलीवुड से तकनीशियनों को बुलाया है। फिल्म के एक्शन दृश्यों के बारे में अयान मुखर्जी का कहना है कि फिल्म में बहुत एक्शन है। लिहाजा इसके लिए सितारों को ट्रेनिंग दी जाएगी। विशेष रूप से जिम्नास्टिक की ट्रेनिंग, घोड़ा चलाने की और अलग अंदाज के फाइट सीन्स का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। 'कभी अलविदा ना कहना' के बाद करण जौहर की यह अमिताभ बच्चन के साथ पहली फिल्म होगी जिसमें वे मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।

bollywood brahmastra,karan johar,alia bhatt,ranbir kapoor,mouni roy,gossips,entertainment

इस फिल्म की सफलता के प्रति करण जौहर और अयान मुखर्जी पूरी तरह से आशान्वित नजर आ रहे हैं। इन दोनों का कहना है कि हमने इस फिल्म की पटकथा पर बहुत मेहनत की है और हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि यह फिल्म दर्शकों को पसन्द आए। इस फिल्म को बनाने का ख्याल करण जौहर को एस.एस. राजामौली की 'बाहुबली' से जुडऩे के बाद आया था। गौरतलब है कि बाहुबली को हिन्दी भाषी क्षेत्रों में करण जौहर ने पेश किया था। इस फिल्म के पहले भाग ने हिन्दी में 120 करोड की कमाई की थी, जबकि इसके दूसरे भाग ने 550 करोड का कारोबार करके बॉलीवुड में 500 करोड़ी क्लब की शुरूआत की। हालांकि अभी तक कोई भी हिन्दी फिल्म इस क्लब में शामिल नहीं हो पायी है।

bollywood brahmastra,karan johar,alia bhatt,ranbir kapoor,mouni roy,gossips,entertainment

अब देखने वाली बात यह है कि तीन भागों में 450 करोड़ की लागत से बनने वाली 'ब्रह्मास्त्र' क्या अपने प्रदर्शन के बाद बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगी। क्या अयान मुखर्जी का निर्देशन और पटकथा उतनी ही सशक्त होगी जितनी एस.एस. राजामौली की 'बाहुबली' की थी। अयान मुखर्जी अच्छे निर्देशक हैें लेकिन उन्हें सिर्फ दो फिल्में निर्देशित करने का अनुभव है, जबकि एस.एस.राजामौली ने 'बाहुबली' देने से पूर्व दक्षिण में 11 सुपरहिट फिल्में दी थी, जिनमें उनकी 'मगधीरा' और 'मक्खी' भी शामिल थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर