न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'कारवां' और 'फन्ने खान' को पीछे छोड़ बॉक्स ऑफिस पर आगे निकली 'मुल्क', तीनों फिल्मो की कमाई पर एक नज़र

इस बार बॉक्स ऑफिस पर 3 बड़ी फिल्में ‘मुल्क’, ‘कारवां’ और ‘फन्ने खां’ एक साथ रिलीज़ हुई थी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Aug 2018 7:51:55

'कारवां' और 'फन्ने खान' को पीछे छोड़ बॉक्स ऑफिस पर आगे निकली 'मुल्क', तीनों फिल्मो की कमाई पर एक नज़र

इस बार बॉक्स ऑफिस पर 3 बड़ी फिल्में ‘मुल्क’, ‘कारवां’ और ‘फन्ने खां’ एक साथ रिलीज़ हुई थी। तीनों ही फिल्मों के कलेक्शन को देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म ज्यादा दिन नहीं टिक पाएंगी। फन्ने खां, मुल्क और कारवां के तीसरे दिन का कलेक्शन आ चुका है जो हैरान करने वाला है।

ऋषि कपूर और तापसी पन्नू कीफिल्म ‘मुल्क’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरूआत की थी लेकिन समय के साथ इसने अच्छे आंकड़े दर्ज कराना शुरू कर दिए हैं। पहले दो दिनों में केवल लगभग 4.50 करोड़ का कारोबार करने वाली ‘मुल्क’ ने अपने तीसरे दिन 3.67 करोड़ का आंकड़ा पार करके सबको चौंका दिया है। अब फिल्म की पहले वीकेंड की कमाई 8.16 करोड़ रुपये हो गई है, जो कि सीमित रिलीज वाली किसी फिल्म के लिए पहले वीकेंड में संतोषजनक आंकड़ा कहा जा सकता है।

ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'फन्ने खां' ने शुक्रवार को 2.15 करोड़, शनिवार को 2.50 करोड़ और तीसरे दिन भी करीब 2 करोड़ तक की कमाई की। अब फिल्म की पहले वीकेंड की कमाई 6.65 करोड़ रुपये हो गई है।

bollywood,karwaan,fanney khan,mulk,box office report

'कारवां' फिल्म की बात करें तो पहले दिन यानी कि शुक्रवार को 2.75 करोड़, शनिवार को 2.81 करोड़ और रविवार को 3.70 करोड़ की कमाई की। अब फिल्म की पहले वीकेंड की कमाई 8.10 करोड़ रुपये हो गई है।

इन तीनों ही फिल्मों की कहानी एकदम अलग है। दिलचस्प बात यह है कि तीनों ही फिल्मों में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स हैं। 'फन्ने खां' में ऐश्वर्या, अनिल कपूर और राजकुमार राव जबकि 'कारवां' फिल्म में इरफान खान हैं। तीसरी फिल्म की बात करें तो 'मुल्क' में ऋषि कपूर मुख्य भूमिका में है। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगी लेकिन ऐसा लगता है कि इनका बजट निकालना भी मुश्किल हो गया है।

फिल्म के आंकड़ों की बात करें तो शुरुआत में ऐसा लगा कि 'कारंवा' फिल्म मुल्क और 'फन्ने खां' को पीछे छोड़कर आगे निकल जाएगी। हालांकि रविवार का कलेक्शन कुछ और ही इशारा कर रहा है। कलेक्शन के अनुसार मुल्क फिल्म 'कारंवा' और 'फन्ने खां' से ज्यादा कमाई कर चुकी है। फिलहाल अब देखना यह दिलचस्प होगा कि आने वाले वक्त में यह तीनों फिल्में कितनी कमाई कर पाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल