न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर को सता रही है यह चिंता

पत्नी श्रीदेवी के निधन से आहत बॉलीवुड फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने उनके सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों का दिल से धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इस वक्त उनकी एकमात्र चिंता बेटियों की हिफाजत करना है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 01 Mar 2018 11:11:11

श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर को सता रही है यह चिंता

शनिवार देर रात हुई बॉलीवुड की 'चांदनी' श्रीदेवी इस दुनिया को अलविदा कह कर हमेशा के लिए चली गईं। अपनी पत्नी श्रीदेवी के निधन से आहत बॉलीवुड फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने उनके सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों का दिल से धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इस वक्त उनकी एकमात्र चिंता बेटियों की हिफाजत करना है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें श्री के बिना ही अपनी बेटियों जाह्न्वी और खुशी को आगे बढ़ाना है।

बोनी कपूर ने संवाददाताओं से कहा, "मेरी एकमात्र चिंता इस वक्त अपनी बेटियों की हिफाजत करना और श्री के बिना आगे बढ़ने की राह खोजना है। वह हमारी जिंदगी थी, हमारी ताकत थी और हमारे हमेशा मुस्कुराते रहने की वजह थी, हम उससे बेपनाह मोहब्बत करते हैं।"

पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित अभिनेत्री का शनिवार रात दुबई में निधन हो गया और बुधवार को मुंबई में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

उन्होंने कहा, "मैं अपने परिवार, दोस्तों, सहकर्मियों, शुभचिंतकों और श्रीदेवी के असंख्य प्रशंसकों का आभारी हूं, जो चट्टान की तरह हमारे साथ खड़े रहे।"

उन्होंने कहा, "मैं सौभाग्यशाली हूं कि मेरे पास अर्जुन और अंशुला का सहयोग और प्यार है जो मेरे, खुशी और जाह्न्वी के लिए मजबूती के स्तम्भ रहे हैं। हमने एक साथ बतौर एक परिवार इस असहनीय घटना को झेलने की कोशिश की है।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का

दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति

INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान

'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज

10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप

सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद

अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी

धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय

हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल