न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेस-3 के बाद बॉबी देऑल के हाथ लगी एक और बड़ी फिल्म, अक्षय होंगे साथ

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर बॉबी देऑल पिछले काफी वक्त से फिल्मों में काम ना मिलने के कारण गायब हो गए थे लेकिन अब उनकी गाड़ी धीरे-धीरे फिर पटरी पर आने लगी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Mar 2018 5:01:51

रेस-3 के बाद बॉबी देऑल के हाथ लगी एक और बड़ी फिल्म, अक्षय होंगे साथ

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर बॉबी देऑल पिछले काफी वक्त से फिल्मों में काम ना मिलने के कारण गायब हो गए थे लेकिन अब उनकी गाड़ी धीरे-धीरे फिर पटरी पर आने लगी है। कुछ दिन पहले बॉबी देओल ने 'पोस्टर बॉयज' नाम की एक फिल्म से बड़े पर्दे पर कमबैक किया है। यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर हिट न रही हो लेकिन लोगों ने इस फिल्म में बॉबी देओल की एक्टिंग की काफी तारीफ की है। अब लगता है साल 2018 बॉबी के लिए अच्छा होने वला है क्योंकि उनके पास दो बड़ी फिल्में हैं, जिनसे वो एक बार फिर से दर्शकों के दिलों में छा जाएंगे। पहली फिल्म है 'यमला पगला दीवाना 3', इस फिल्म में बॉबी देओल अपने पापा धर्मेंद्र और बड़े भाई सनी देओल के साथ लोगों को गुदगुदाने की कोशिश करेंगे। वही दूसरी फिल्म है सलमान खान की 'रेस 3'। अब रेस 3 में उनका किरदार क्या होगा, यह अभी तक नहीं बताया गया है। वही बॉबी के फ़ेंस के लिए एक और खुशखबरी है और वो है कि बॉबी देओल फिल्म 'अजनबी' के सहकलाकार अक्षय कुमार के साथ एक बार फिर काम करने जा रहे हैं। दोनों 'हाउसफुल' श्रृंखला की चौथी फिल्म में साथ नजर आएंगे।

bollywood,bobby deol,Akshay Kumar,househull 4,Salman Khan,race 3

साजिद नाडियाडवाला निर्मित 'हाउसफुल-4' से साजिद खान भी निर्देशक के रूप में वापसी करेंगे।
बॉबी ने जारी बयान में कहा, "मैं साजिद के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। मैं हमेशा से साजिद नाडियाडवाला के साथ काम करना चाहता था और आखिरकार ऐसा हो रहा है।"

अबू धाबी में फिल्म 'रेस-3' की शूटिंग में व्यस्त बॉबी ने कहा कि अक्षय और उनके बीच अच्छे संबंध है और उनके साथ दोबारा काम करना मजेदार होगा। अक्षय के साथ बॉबी चार फिल्मों 'अजनबी', 'दोस्ती : फ्रेंड्स फॉरएवर', 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' और 'थैंक यू' में काम कर चुके हैं। 'हाउसफुल-4' में रितेश देशमुख भी हैं और फिल्म 2019 में दिवाली के मौके पर रिलीज होने की उम्मीद है।

bollywood,bobby deol,Akshay Kumar,househull 4,Salman Khan,race 3

10 साल से मांग रहे थे काम

बॉबी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पिछले 10 साल से वो काम मांग रहे थे, लेकिन प्रोड्यूसर्स उन्हें काम नहीं दे रहे थे। इस वजह से वह डिप्रेशन में चले गए थे। फिल्म पोस्टर बॉयज के लिए हुए एक इंटरव्यू में बॉबी से जुड़े इसी सवाल को सनी से पूछा गया तो वो भावुक हो गए और रो पड़े थे। फिल्‍म पोस्‍टर बॉयज के लिए दिये गये एक इंटरव्यू में सनी से बॉबी देओल के बारे में पूछा गया था तो वे भावुक हो गये थे और रो पड़े थे। बीबीसी हिंदी ने इस वाक्‍ये को अपनी वेबसाइट में पोस्‍ट किया था। रेडियो पर बातचीत में बॉबी को पिछले 10 सालों से काम नहीं मिलने पर सनी देओल ने क‍हा था हम सब उसके साथ है और हमारी फैमिली काफी मजबूत है। लेकिन एक दूसरे को दर्द होता है तो फील होता है। बॉबी पर बात करते हुए सनी भावुक हो गये थे और उनका गला भर आया था।

bollywood,bobby deol,Akshay Kumar,househull 4,Salman Khan,race 3

लग गई थी शराब की लत, डिप्रेशन का हो गए थे शिकार

काम न मिलने की वजह से बॉबी देओल डिप्रेशन में चले गये थे और उन्‍हे शराब की लत लग गई थी। एक वेबसाइट से बात करते हुए खुद बॉबी देओल ने स्‍वीकारा था कि उन्‍हें शराब की लत लग गई थी और इससे उनकी पत्‍नी ने उन्‍हें बाहर निकाला। बॉबी देओल और तान्या आहूजा के दो बेटे आर्यमान देओल और धरम देओल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह