न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बनेगी एक और ब्लॉकबस्टर, आमिर खान की इस फिल्म के साथ जुड़े राजकुमार हिरानी!

प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने राजकुमार हिरानी से मोगुल के डायरेक्शन के लिए बात की है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Oct 2018 7:40:09

बनेगी एक और ब्लॉकबस्टर, आमिर खान की इस फिल्म के साथ जुड़े राजकुमार हिरानी!

बॉलीवुड Bollywood में चले #MeToo मूवमेंट से कई सारे प्रोजेक्ट में बदलाव किया गया है। 'हाउसफुल 4' और गुलशन कुमार की बायोपिक फिल्म इन सभी में प्रमुख हैं। जहां 'हाउसफुल 4' से डायरेक्टर साजिद खान और फिल्म के एक्टर नाना पाटेकर को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है, वहीं गुलशन कुमार Gulshan Kumar की बायोपिक फिल्म से डायरेक्टर सुभाष कपूर Subhash Kapoor का पत्ता साफ हो चुका है। खबर थी कि सुभाष कपूर को बाहर का रास्ता दिखाए जाने के बाद आमिर खान दोबारा एक बार फिर इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की सोच रहे है। ताजा खबरों की मानें तो, गुलशन कुमार बायोपिक की स्क्रिप्ट आमिर खान के दिल के बहुत करीब है और वो इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहते हैं। भूषण कुमार और आमिर खान ने इस प्रोजेक्ट को लेकर कई सारी मीटिंग्स की हैं और उन्होंने आमिर खान को दोबारा मना भी लिया है। अब दोनों मिलकर एक नए डायरेक्टर की तलाश कर रहे हैं। अब लगता है कि आमिर खान की तलाश खत्म हो गई है। अगर खबर की बात करे तो बताया जा रहा है कि डायरेक्टर राजकुमार हिरानी, गुलशन कुमार की बायोपिक का डायरेक्शन कर सकते हैं। फिल्म के निर्माताओं ने राजकुमार हिरानी को 'मोगुल' की कहानी सुनाई है, जो उन्हें काफी पसंद भी आई है।

अगर पिंकविला की एक ताजा रिपोर्ट की मानें तो, ‘प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने राजकुमार हिरानी से मोगुल के डायरेक्शन के लिए बात की है। राजकुमार हिरानी को फिल्म का विषय काफी पसंद आया है, हालांकि अभी तक उन्होंने इस फिल्म के लिए हां नहीं कही है। राजकुमार हिरानी ने जवाब देने के लिए भूषण कुमार से थोड़ा वक्त मांगा है।’ वैसे हम आपको बता दें अगर राजकुमार हिरानी 'मोगुल' के डायरेक्शन के लिए हां कह देते हैं तो यह तीसरा मौका होगा जब आमिर खान और वो साथ में काम करेंगे। इससे पहले दोनों ने '3 इडियट्स' और 'पीके' के लिए हाथ मिलाया था और दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुईं थी। हमें पूरा भरोसा है कि अगर आमिर खान और राजकुमार हिरानी 'मोगुल' के लिए साथ आते हैं तो यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बम्पर कमाई करेगी।

bollywood,bhushan kumar,rajkumar hirani,mogul,aamir khan,sonakshi sinha,Akshay Kumar

पहली बार आमिर खान के साथ काम करेगी सोनाक्षी सिन्हा

वही यह खबर भी आ रही है कि भूषण कुमार ने अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा Sonakshi Sinha से अपने पिता की बायोपिक के लिए लेकर चर्चा की है। सोनाक्षी का किरदार फिल्म में छोटा जरूर है लेकिन दमदार है, जिस कारण उन्होंने इसे करने के लिए हां कह दी है। जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान भी हो सकता है। ऐसा कहा जा सकता है कि 8 साल बाद ही सही लेकिन सोनाक्षी सिन्हा और आमिर खान हाथ मिलाने जा रहे हैं।

bollywood,bhushan kumar,rajkumar hirani,mogul,aamir khan,sonakshi sinha,Akshay Kumar

अक्षय कुमार को किया था साइन

भूषण कुमार ने अक्षय कुमार को फिल्म के लिए साइन किया था। फिल्म के पोस्टर के साथ घोषणा भी की गई थी। लेकिन अक्षय को अपनी फीस और फिल्म की कहानी से दिक्कत थी और ये बात वो भूषण को बता चुके थे। लेकिन भूषण इसे इग्नोर कर रहे थे। इसलिए साइन करने के बाद भी अक्षय ने फिल्म छोड़ दी। अक्षय फीस के पैसे भी लौटा चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल