न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शुक्रगुजार हैं कि इंटरनेट पर कोई सेंसरशिप नहीं है : भूमि पेडनेकर

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक कार्यक्रम 'लस्ट सीरीज' कर रहीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर का कहना है कि वे शुक्रगुजार हैं कि इंटरनेट पर कोई सेंसरशिप नहीं है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Apr 2018 11:03:39

शुक्रगुजार हैं कि इंटरनेट पर कोई सेंसरशिप नहीं है : भूमि पेडनेकर

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक कार्यक्रम 'लस्ट सीरीज' कर रहीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर का कहना है कि वे शुक्रगुजार हैं कि इंटरनेट पर कोई सेंसरशिप नहीं है। 'लस्ट सीरीज' में निर्देशकों जोया अख्तर, करण जौहर, अनुराग कश्यप और दिबाकर बनर्जी की कहानियां दिखाई जायेगी।

भूमि मनोरंजन उद्योग में डिजिटल माध्यम द्वारा लाई गई शैलियों और विषयों में विविधता को असाधारण मानती हैं। भूमि ने बताया, "इंटरनेट और ऐसे आश्चर्यजनक पोर्टल देने के लिए ईश्वर का धन्यवाद। जैसे नेटफ्लिक्स और एमेजन। दर्शकों के देखने के लिए विषयवस्तु काफी बढ़ गई है और इसीलिए काम की गुणवत्ता भी काफी बढ़ गई है। अब आप दर्शकों को कोई बेकार वस्तु नहीं दिखा सकते। वे उसकी तारीफ नहीं करने वाले।"

bollywood,bhumi pednekar,internet,censorship

उन्होंने कहा, "मुद्दा ये है कि इंटरनेट पर सेंसरशिप नहीं होने के कारण बतौर निर्माता आप और आजादी से सोच सकते हैं और रचनात्मक लोग वही करते हैं जिस पर वे विश्वास करते हैं।"

भूमि 'लस्ट सीरीज' के किसी अन्य माध्यम की अपेक्षा डिजिटल माध्यम पर रिलीज होने के कारण खुश हैं। भूमि 'टाइड प्लस विड एक्स्ट्रा पॉवर' और गैर सरकारी संस्था 'गूंज' के 'राष्ट्रीय होली वस्त्र भंडार' मुहिम की सफलता का जश्न मनाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में आई थीं। इस मुहिम के तहत जरूरतमंदों को देने के लिए 20 शहरों से 83,500 कपड़े इकट्ठे हुए थे।

bollywood,bhumi pednekar,internet,censorship

बॉलीवुड द्वारा ऐसे सामाजिक उपक्रमों को सहयोग देने की बात पर भूमि ने कहा, "कलाकार के तौर पर, हममें लोगों को प्रभावित करने की क्षमता होती है। इसी जगह अभिनेताओं की सामाजिक जिम्मेदारी दिखाई देती है। उन्हें अपनी शक्ति और प्रसिद्धि का उपयोग अच्छे कामों में करना चाहिए।"

bollywood,bhumi pednekar,internet,censorship

भूमि की ये खासियत उनकी फिल्मों में भी दिखती है। भूमि की अगली फिल्म अभिषेक चौबे निर्देशित 'सोनचिरैया' है, जिसमें उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत, मनोज बाजपेयी और आशुतोष राणा काम कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'

क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग

8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात

टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव

'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके

फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज

सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक