न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आश्चर्यचकित कर सकती है ‘ठाकरे’, महाराष्ट्र के बाहर भी करेगी धमाका!

दो दिन बाद बॉक्स ऑफिस पर शिव सेना संस्थापक बाल साहेब ठाकरे की बायोपिक ‘ठाकरे’ का प्रदर्शन होने जा रहा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 23 Jan 2019 4:04:51

आश्चर्यचकित कर सकती है ‘ठाकरे’, महाराष्ट्र के बाहर भी करेगी धमाका!

दो दिन बाद बॉक्स ऑफिस पर शिव सेना संस्थापक बाल साहेब ठाकरे की बायोपिक ‘ठाकरे’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म का मुकाबला कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित और विवादास्पद फिल्म ‘मणिकर्णिका’ से होने जा रहा है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 13 से 15 करोड़ के मध्य कारोबार कर सकती है। वहीं ठाकरे के बारे में कहा जा रहा है कि यह फिल्म पहले दिन 4 से 5 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगी।

‘ठाकरे’ के बारे में कहा जा रहा है कि यह फिल्म महाराष्ट्र और मुम्बई में बड़ा कारोबार करने में सफल होगी, क्योंकि ठाकरे महाराष्ट्र में ही ज्यादा लोकप्रिय रहे हैं। इसी को देखते हुए मुम्बई में इस फिल्म का पहला शो सुबह 4.15 बजे शुरू किया जा रहा है। महाराष्ट्र में तो इसकी कमाई अच्छी होगी, लेकिन कुछ ऐसे संकेत भी मिल रहे हैं कि ठाकरे की यह बायोपिक महाराष्ट्र के बाहर भी धमाका कर सकती है।

bollywood,balasaheb thackeray,thackeray,thackeray movie

इसका कारण यह बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रोनिक मीडिया में जिस अंदाज में इसका प्रचार किया जा रहा है वह दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। विशेष रूप से दिखाये जा रहे दृश्यों में ठाकरे के द्वारा जो संवाद बोले जा रहे हैं वह खासे प्रभावी हैं, जिन्हें सुनने के बाद दर्शक उन्हें फिर सुनने का प्रयास कर रहा है। यह ऐसा कदम है जो इस फिल्म के प्रति दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। नवाजउद्दीन सिद्दीकी बेहतरीन अभिनेता हैं, उन्होंने जिस अंदाज में ठाकरे को पेश किया है वह लाजवाब लग रहा है। नवाजउद्दीन, ठाकरे और फिल्म संवाद तीन ऐसे प्लस प्वाइंट बन गए हैं जो इस फिल्म को महाराष्ट्र के अतिरिक्त दिल्ली, राजस्थान में लोकप्रिय बना सकते हैं और दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खींचने में सफल हो सकते हैं।

ठाकरे को महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर प्रदर्शित किया जा रहा है। लगभग 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के सुपर हिट होने में महाराष्ट्र की अहम् भूमिका रहेगी। इसे मुम्बई व महाराष्ट्र रीजन में हिन्दी के साथ-साथ मराठी में भी प्रदर्शित किया जा रहा है। ठाकरे को भारत में लगभग 1300 स्क्रीन्स मिल रही हैं वहीं ओवरसीज में इसे 400 से ज्यादा स्क्रीन्स पर प्रदर्शित किया जा रहा है।

bollywood,balasaheb thackeray,thackeray,thackeray movie

आमतौर पर देखने में आया है कि बॉलीवुड फिल्में मुंबई सर्किट में ही सबसे ज्यादा कमाई करती हैं। हाल ही में बम्पर कमाई करने वाली रणवीर सिंह की ‘सिम्बा’ और यश की ‘केजीएफ’ ने भी इसी रीजन में शानदार कलेक्शन किया था। ‘सिम्बा’ ने इस जोन में 5 दिन में ही 50 करोड़ तक कमाए थे, जबकि केजीएफ ने भी मुंबई-महाराष्ट्र बेल्ट में अच्छा बिजनेस किया था।

बाल ठाकरे को मराठी लोगों के हक की आवाज उठाने वाले नेता के तौर पर याद किया जाता है। उन्होंने इसके लिए बाकायदा आंदोलन चलाया। अच्छा बुरा, हर तरीके का इस्तेमाल किया। उनके इस कदम की देश के दूसरे हिस्से में आलोचनाएं भी हुईं, पर महाराष्ट्र में उनकी छवि एक हीरो के तौर पर बनी। जब कोई फिल्म महाराष्ट्र के सबसे लोकप्रिय नेता की है तो इस बेल्ट में रिकॉर्डतोड़ कमाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। फिल्म को सबसे ज्यादा स्क्रीन्स महाराष्ट्र में मिलने की खबर भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम