अस्सी के दशक में जावेद अख्तर ने एन.चन्द्रा की फिल्म में तेजाब ‘एक दो तीन. . .’ बोलों वाला गीत लिखा था, जिसे लेकर उनकी काफी आलोचना की गई थी, लेकिन इस गीत ने लोकप्रियता की नई बुलंदी की इमारत खड़ी की थी।
अब इसी गीत को एक बार फिर से दर्शकों के सामने लाया जा रहा है। इस गीत को 30 मार्च को प्रदर्शित होने वाली टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी-2 के लिए रीक्रिएट किया गया है। गीत का फिल्मांकन जैकलीन फर्नांडिस पर किया गया है और कोरियाग्राफ किया है अहमद खान और गणेश आचार्य ने।
माधुरी दीक्षित के हिट गाने ‘एक दो तीन’ के रीक्रिएटेड वर्जन के वीडियो की एक झलक सामने आई है। आज सुबह ही इस गाने में जैकलीन फर्नांडीज का फस्र्ट लुक सामने आया था और अब इसके बाद ये वीडियो सामने आया है। जैकलीन के डांसिंग मूव्स कमाल के हैं। माधुरी दीक्षित के गाने को ये कितना टक्कर दे पाएगा यह तो पूरा गाना सामने आने के बाद ही पता चलेगा।














