न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'2.0' से डरा 'बागी', 'बागी' से डरा 'दत्त', अब 29 जून को होगा धमाका

आगामी 14 अप्रैल को निर्देशक एस.शंकर की फिल्म '2.0' का प्रदर्शन होने जा रहा है जिसके चलते बॉलीवुड की कुछ फिल्मों के प्रदर्शन दिनों में बदलाव किया गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Jan 2018 12:17:03

'2.0' से डरा 'बागी', 'बागी' से डरा 'दत्त', अब 29 जून को होगा धमाका

आगामी 14 अप्रैल को निर्देशक एस.शंकर की फिल्म '2.0' का प्रदर्शन होने जा रहा है जिसके चलते बॉलीवुड की कुछ फिल्मों के प्रदर्शन दिनों में बदलाव किया गया है। पहले इस दिन 2.0 के सामने कंगना रनौत की 'मणिकार्णिका' और टाइगर श्रॉफ की 'बागी' प्रदर्शित होने जा रही थी। लेकिन जो समाचार आ रहे हैं उनके अनुसार निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने अपनी फिल्म 'बागी' को दो सप्ताह पूर्व अर्थात् 30 मार्च को प्रदर्शित करने की घोषणा की है। उन्होंने बाकायदा 30 मार्च की प्रदर्शन तिथि के साथ एक नया पोस्टर जारी किया है।

bollywood,baaghi 2,dutt biopic,2.0,Akshay Kumar,rajinikanth,tiger shroff,ranbir kapoor,sanjay dutt,gossips,entertainment

'बागी-2' वर्ष 2016 में आई 'बागी' का सीक्वल है, जिसका निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ दिशा पटानी नजर आने वाली हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म का एक्शन हैरत अंगेज वाला है। एक्शन दृश्यों के चलते इसे चीन में फिल्माया गया है।

bollywood,baaghi 2,dutt biopic,2.0,Akshay Kumar,rajinikanth,tiger shroff,ranbir kapoor,sanjay dutt,gossips,entertainment

बॉलीवुड में चर्चा है कि अचानक से बागी-2 के 30 मार्च को प्रदर्शित होने से निर्माता निर्देशक राजकुमार हिरानी ने अपनी महत्त्वाकांक्षी फिल्म 'दत्त' को दो माह के लिए स्थगित कर दिया है। अब वे अपनी संजय दत्त बायोपिक को 29 जून को प्रदर्शित करेंगे। ज्ञातव्य है कि राजकुमार हिरानी की इस फिल्म में संजय दत्त की भूमिका रणबीर कपूर निभा रहे हैं। जिन लोगों ने 'दत्त' के रशेजे देखें हैं उनका कहना है कि यह फिल्म रणबीर कपूर के करियर को बदल देगी। लम्बे अर्से से सफलता को तरस रहे रणबीर कपूर को यह फिल्म न सिर्फ सफलता का स्वाद चखायेगी बल्कि यह उन्हें अभिनेता के तौर पर एक ऐसी जमीन मुहैया करायेगी जहाँ से उनके कदम कोई नहीं डिगा पायेगा।

वैसे भी राजकुमार हिरानी निर्देशित 'दत्त' को इस वर्ष की तीसरी 300 करोड़ी फिल्म माना जा रहा है। पहले स्थान पर 'पद्मावत', वहीं दूसरे स्थान पर '2.0' हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल

UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी

बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?

इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना

10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स

कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा

दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें

रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग

हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत

'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...

मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई

'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह