न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘रेड’ पर भारी पड़ेगी ‘बागी-2’, ओपनिंग 10 से 12 करोड़

मार्च माह के तीन शुक्रवार शेष हैं जिनमें तीन अलग-अलग फिल्मों—रेड, हिचकी और बागी-2 का प्रदर्शन होने जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 15 Mar 2018 5:25:37

‘रेड’ पर भारी पड़ेगी ‘बागी-2’, ओपनिंग 10 से 12 करोड़

मार्च में अब तक प्रदर्शित हुई फिल्मों में ऐसी कोई नहीं रही जिसने बॉक्स ऑफिस पर 30-35 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की हो। अनुष्का शर्मा की ‘परी’ का लाइफ टाइम कलेक्शन 30 करोड़ से कम रहा। वहीं 9 मार्च को प्रदर्शित हुई दिल जंगली, 3 स्टोरीज और हेट स्टोरी-4 में एक मात्र हेट स्टोरी ऐसी रही है जिसने प्रथम सप्ताह में लगभग 24 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की।

हालांकि अभी मार्च माह के तीन शुक्रवार शेष हैं जिनमें तीन अलग-अलग फिल्मों—रेड, हिचकी और बागी-2 का प्रदर्शन होने जा रहा है। इन तीन सप्ताहों में प्रदर्शित हो रही यह सभी फिल्म नामी सितारों की हैं। रेड में अजय देवगन, हिचकी में रानी मुखर्जी और बागी-2 में टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे। इन तीनों फिल्मों में बागी-2 ऐसी फिल्म है जिसे लेकर बॉक्स ऑफिस को उम्मीद है कि यह पहले दिन 10 से 12 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगी।

bollywood,baaghi 2,raid,tiger shroff,ajay devgn,hichki,rani mukerji,box office

अजय देवगन की रेड का माहौल अभी भी बन नहीं पाया है। लेकिन उम्मीद है कि पहले दिन धीमी शुरूआत करने वाली यह फिल्म माउथ पब्लिसिटी के जरिये अपने कारोबार को बढ़ाने में सफल हो जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है जो इससे पहले आमिर, नो वन किल्ड जेसिका और घनचक्कर बना चुके हैं। फिल्म में अजय देवगन के साथ इलियाना डिक्रूज और सौरभ शुक्ला जैसे मंझे हुए सितारे हैं।

वहीं दूसरी ओर बागी-2 में टाइगर श्रॉफ हैं जो अपने नृत्य और एक्शन के चलते बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बना चुके हैं। बागी-2 के ट्रेलर ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया है। ट्रेलर में जिस अंदाज से एक्शन को प्रमुखता दी गई है उसे देखकर लग रहा है कि फिल्म में तगड़ा एक्शन होगा।

bollywood,baaghi 2,raid,tiger shroff,ajay devgn,hichki,rani mukerji,box office

23 मार्च को प्रदर्शित होने वाली ‘हिचकी’ रानी मुखर्जी की शादी व बेटी होने के बाद वापसी वाली फिल्म है जिसका निर्माण उनके पति आदित्य चोपड़ा ने किया है। इस फिल्म को लेकर किसी भी प्रकार की सुगबुगाहट नहीं है। यह कितनी सफल होगी, कितनी असफल इसके बारे में कोई चर्चा नहीं की जा रही है। यह पूरी तरह से नायिका प्रधान फिल्म है। हो सकता है यह प्रदर्शन के बाद नया चमत्कार करने में सफल हो जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘ईरान पर अभी कार्रवाई जरूरी थी, नहीं तो भारत के हित भी प्रभावित होते’, इजरायली राजदूत का बयान
‘ईरान पर अभी कार्रवाई जरूरी थी, नहीं तो भारत के हित भी प्रभावित होते’, इजरायली राजदूत का बयान
रेल यात्रियों के लिए अलर्ट,17 से 22 मार्च के बीच इस रूट पर कई ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद
रेल यात्रियों के लिए अलर्ट,17 से 22 मार्च के बीच इस रूट पर कई ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग; कई उड़ानें रद्द
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग; कई उड़ानें रद्द
क्या है OMAD डाइट? जिसे अपनाकर करण जौहर ने घटाया 20 किलो वजन, जानें मोटापा कम करने में कैसे करती है काम
क्या है OMAD डाइट? जिसे अपनाकर करण जौहर ने घटाया 20 किलो वजन, जानें मोटापा कम करने में कैसे करती है काम
पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; सेना के जवान समेत 3 लोगों की मौत
पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; सेना के जवान समेत 3 लोगों की मौत
तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला, केरल में LDF के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी RJD
तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला, केरल में LDF के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी RJD
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का जलवा बरकरार, तीसरे संडे भी शानदार कमाई; 17 दिन का हिसाब जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का जलवा बरकरार, तीसरे संडे भी शानदार कमाई; 17 दिन का हिसाब जानें
सूर्य, शनि और शुक्र की युति लाई शुभ संयोग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी
सूर्य, शनि और शुक्र की युति लाई शुभ संयोग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी
Advance Booking में छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, ‘पठान’ और ‘RRR’ को छोड़ा पीछे; रिलीज से पहले ही ठोकी सेंचु
Advance Booking में छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, ‘पठान’ और ‘RRR’ को छोड़ा पीछे; रिलीज से पहले ही ठोकी सेंचु
Google का ‘Zero Day’ अलर्ट: 3.5 अरब यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, तुरंत करें Chrome अपडेट
Google का ‘Zero Day’ अलर्ट: 3.5 अरब यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, तुरंत करें Chrome अपडेट
सलमान खान ने किया फिल्म के नए टाइटल का ऐलान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब नए नाम से होती रिलीज
सलमान खान ने किया फिल्म के नए टाइटल का ऐलान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब नए नाम से होती रिलीज
क्या चेक बाउंस होने से खराब हो सकता है आपका CIBIL स्कोर? जानें पूरी सच्चाई
क्या चेक बाउंस होने से खराब हो सकता है आपका CIBIL स्कोर? जानें पूरी सच्चाई
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी