न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या मजबूरी में बनाएंगे रोहित ‘गोलमाल-5’, इस सितारे की बात से तो ऐसा ही लगता है

इस फिल्म के बाद वे कौन सी फिल्म बनाएंगे इसकी कोई जानकारी नहीं है लेकिन उनकी सफल फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल (Golmaal)’ के अगले भाग को लेकर अभिनेता अरशद वारसी (Arshad Warsi) ने बड़ी बात कह दी है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 26 Jan 2019 2:03:32

क्या मजबूरी में बनाएंगे रोहित ‘गोलमाल-5’, इस सितारे की बात से तो ऐसा ही लगता है

गत वर्ष के अन्तिम शुक्रवार को निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म ‘सिम्बा (Simmba) ’ का प्रदर्शन हुआ जिसने बॉक्स ऑफिस पर व्यापक सफलता प्राप्त करते हुए रोहित की सर्वाधिक कमाई वाली फिल्म होने का खिताब अपने नाम किया। इस फिल्म की सफलता के बाद से ही रोहित शेट्टी की अगली फिल्म को लेकर बहुत सी बातें सामने आने लगीं। इनमें रोहित की गोलमाल सीरीज की अगली फिल्म की भी चर्चा हो रही थी। फिलहाल तो रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ अपनी अगली फिल्म ‘वीर सूर्यवंशी’ को लेकर चर्चाओं में हैं जिसकी शूटिंग वे अप्रैल माह में शुरू करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि वे इसे इस वर्ष क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित करेंगे।

इस फिल्म के बाद वे कौन सी फिल्म बनाएंगे इसकी कोई जानकारी नहीं है लेकिन उनकी सफल फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल (Golmaal)’ के अगले भाग को लेकर अभिनेता अरशद वारसी (Arshad Warsi) ने बड़ी बात कह दी है। अरशद वारसी की गत सप्ताह 18 जनवरी को सौरभ शुक्ला के निर्देशन में बनी ‘फ्रॉड सैंया’ का प्रदर्शन हुआ था जो असफल हो गई है। हाल ही में उन्होंने एक न्यूज एजेंसी को बताया है कि रोहित शेट्टी गोलमाल सीरीज की अगली फिल्म बनाने के लिए पूरी तरह से बाध्य हैं।

bollywood,arshad warsi,rohit shetty,golmaal 5

अभिनेता अरशद वारसी का कहना है कि ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी की 5वीं फिल्म नहीं बनाने का कोई कारण ही नहीं बनता और निर्देशक रोहित शेट्टी फिल्म बनाने के लिए बाध्य हैं। न्यूज एजेंसी द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या ‘गोलमाल-5’ बनेगी तो अरशद ने कहा, ‘मुझे लगता है कि ऐसा होगा. . .मुझे एक तरह से ऐसा महसूस होता है कि रोहित शेट्टी एक प्रकार से ‘गोलमाल’ बनाने के लिए बाध्य हैं। देश में हर कोई चाहता है कि वह ‘गोलमाल-5’ बनाए। ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइज मजेदार और प्यारा है।

bollywood,arshad warsi,rohit shetty,golmaal 5

ज्ञातव्य है कि फ्रॉड सैंया के बाद अरशद वारसी की आगामी फिल्म ‘टोटल धमाल’ है जिसमें वे अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और जावेद जाफरी के साथ नजर आने वाले हैं। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी यह ‘धमाल’ सीरीज की 3री फिल्म है जिसमें वे लगातार जावेद जाफरी के साथ नजर आ रहे हैं। इस तीसरी फिल्म में संजय दत्त नजर नहीं आएंगे। उनके स्थान पर इंद्र कुमार ने इस फिल्म के साथ अजय देवगन, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित को जोड़ा है। उनका कहना है कि इस सीरीज की 4थी फिल्म में संजय दत्त जरूर दिखाई देंगे और साथ ही अजय देवगन अब इस सीरीज की हर फिल्म में नजर आएंगे। अजय न सिर्फ अभिनेता के तौर पर अपितु निर्माता के तौर पर भी इससे जुड़े रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम