न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत और कार्तिक आर्यन से डरे अर्जुन कपूर, प्रदर्शन तिथि में करेंगे बदलाव

यशराज बैनर की फिल्म ‘इश्कजादे’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti chopra) हाल ही में उभरे सितारे सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और कार्तिन आर्यन (Kartik Aryan) से इस कदर घबरा गए हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 02 Feb 2019 1:41:04

सुशांत और कार्तिक आर्यन से डरे अर्जुन कपूर, प्रदर्शन तिथि में करेंगे बदलाव

यशराज बैनर की फिल्म ‘इश्कजादे’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti chopra) हाल ही में उभरे सितारे सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और कार्तिन आर्यन (Kartik Aryan) से इस कदर घबरा गए हैं कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘पिंकी और संदीप फरार’ की प्रदर्शन तिथि में बदलाव करने का निर्णय ले लिया है। उनकी यह फिल्म आगामी 1 मार्च को प्रदर्शित होने वाली थी, लेकिन अब इसके लिए सोलो रिलीज की तारीख ढूंढी जा रही है। इस फिल्म का निर्माण यशराज बैनर के अन्तर्गत हुआ है।

bollywood,arjun kapoor,parineeti chopra,sandeep aur pinky farar,sushant singh rajput,kartik aryan

मार्च की 1 तारीख को बॉक्स ऑफिस पर सुशांत सिंह राजपूत की ‘सोन चिडिय़ा’ और कार्तिक आर्यन की ‘लुका छिपी’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। इन दोनों फिल्मों का बज है जिसके चलते इनके साथ यशराज कैम्प अपनी फिल्म ‘पिंकी और संदीप फरार’ को प्रदर्शित नहीं करना चाहता है। ‘सोन चिडिय़ा’ पहले 8 फरवरी को प्रदर्शित होने वाली थी लेकिन बाद में इसकी प्रदर्शन तिथि में बदलाव कर दिया गया, जिसके चलते 1 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर तिकोणात्मक मुकाबला होना तय हो गया।

bollywood,arjun kapoor,parineeti chopra,sandeep aur pinky farar,sushant singh rajput,kartik aryan

दर्शकों में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म ‘लुका छिपी’ को लेकर खासी उत्सुकता नजर आ रही है। इसकी वजह हैं कार्तिक आर्यन जिन्होंने गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ सरीखी फिल्म दी है। कार्तिक ने दर्शकों में अपनी अच्छी जगह बना ली है और युवा दर्शक उनके सबसे बड़े प्रशसंक हैं जिसके चलते लुका-छिपी की सफलता तय मानी जा रही है। वैसे भी उनकी यह फिल्म युवाओं को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है।

bollywood,arjun kapoor,parineeti chopra,sandeep aur pinky farar,sushant singh rajput,kartik aryan

वहीं दूसरी ओर सुशांत सिंह राजपूत की पिछली फिल्म ‘केदारनाथ’ को भी दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला था। दर्शकों की नजरों में सुशांत सिंह राजपूत को अच्छा अभिनेता माना जाता है। वह पहली बार लवर बॉय की इमेज से बार निकलते हुए रफ टफ भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसके चलते अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी ‘सोन चिडिय़ा’ को काफी हाइप मिल रही है। इसके अतिरिक्त लम्बे समय के बाद परदे पर डकैत लौट रहे हैं, इसलिए भी दर्शकों को इस फिल्म का इंतजार है। जब से फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ है तभी इसने सफलता की दिशा दिखा दी है।

bollywood,arjun kapoor,parineeti chopra,sandeep aur pinky farar,sushant singh rajput,kartik aryan

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी तीसरी परदे पर एक साथ नजर आएगी। इन दोनों ने अपना फिल्म करियर ‘इश्कजादे’ से शुरू किया था। गत वर्ष इस जोड़ी की दूसरी फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ का प्रदर्शन हुआ था लेकिन यह असफल फिल्मों की श्रेणी में शामिल हुई थी। पिछली फिल्म की असफलता और वर्तमान टकराव को देखते हुए ही निर्माता अब ‘संदीप और पिंकी फरार (Sandeep Aur Pinky Faraar)’ को सुरक्षित तारीख पर प्रदर्शित करने की योजना बना रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम