न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जब प्यार किया तो डरना क्या! India's Got Talent के मंच पर हाथ में हाथ डाले दिखे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

हाल ही में 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में दोनों की खूबसूरत केमिस्ट्री देखने को मिली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Oct 2018 2:13:37

जब प्यार किया तो डरना क्या! India's Got Talent के मंच पर हाथ में हाथ डाले दिखे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा Malaika Arora और एक्टर अर्जुन कपूर Arjun Kapoor के अफेयर की खबरें लगातार सुर्खियों में बनी ही रहती हैं। हालांकि अब तक इन दोनों ने आधिकारिक तौर पर रिश्ते को लेकर कुछ भी नहीं कहा है। लेकिन अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका कथित रुप से खुद से 21 साल छोटे एक्टर को डेट कर रही हैं।

हाल ही में 'इंडियाज गॉट टैलेंट Indias Got Talent' में दोनों की खूबसूरत केमिस्ट्री देखने को मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अपनी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' को प्रमोट करने आए थे। मलाइका इस शो की जज हैं। लेकिन जब दोनों मंच की ओर बढ़ रहे थे तो एक दूसरे का हाथ थामे हुए थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इससे पहले भी दोनों को साथ में कई फंग्शन में देखा जा चुका है। जिसके बाद इनके रिश्तों के बारे में हमेशा ही बातें होती रही हैं।

bollywood,arjun kapoor,malaika arora,indias got talent

वैसे चर्चा यह भी है कि मलाइका और अरबाज के बीच अलगाव की वजह अर्जुन कपूर ही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इसी वजह से सलमान भी अर्जुन कपूर को पसंद नहीं करते। दोनों के बीच बात भी नहीं होती। कहते तो यह भी हैं को अर्जुन के पिता बोनी कपूर भी इस रिश्ते से खुश नहीं हैं। उन्होंने अर्जुन को मलाइका से दूर रहने की सलाह भी दी थी। लेकिन अर्जुन नहीं मानें। हालांकि बोनी के साथ अब भी सलमान के बहुत अच्छे रिश्ते हैं।

bollywood,arjun kapoor,malaika arora,indias got talent

अरबाज से तलाक के बाद बढ़ गईं नजदीकियां

अरबाज खान को तलाक देने के बाद मलाइका के साथ अर्जुन कपूर के रिश्ते काफी मजबूत नजर आ रहे हैं। पहले दोनों सार्वजनिक मौके पर एक साथ उस तरह नजर नहीं आते थे जैसा आजकल दिख रहे हैं। तलाक के बाद मलाइका कई मौकों पर अर्जुन कपूर के साथ बहुत क्लोज नजर आई हैं।

मलाइका की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अरबाज खान संग उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा में रही है। कई साल पति पत्नी के रूप में रहने के बाद ये कपल सहमति से अलग हो गया था। बता दें कि मलाइका और अरबाज की मुलाकात 1993 में हुई थी जब उन्हें एक कॉफी ब्रांड Mr. Coffee के बोल्ड शूट के लिए बुलाया गया था। पहली नजर में वे एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। इसके बाद उनका अफेयर पांच साल तक चला और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

bollywood,arjun kapoor,malaika arora,indias got talent

मलाइका और अरबाज खान ने पांच साल एक दूसरे को डेट किया। 12 दिसंबर, 1998 को दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में दोनों ने एक चर्च में शादी कर ली। बाद में निकाह भी हुआ। ये शादी 18 साल चली। 28 मार्च 2016 को दोनों ने अलग होने की घोषणा की और एक साल बाद एक-दूसरे को तलाक दे दिया। हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों का दोस्ती बरकरार है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी