न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अर्जुन-मलाइका की शादी को लेकर सामने आई चौंकाने वाली खबर, करीबी दोस्त ने किया ये खुलासा

अर्जुन कपूर Arjun Kapoor और मलाइका अरोड़ा Malaika Arora आज-कल एक दूसरे के साथ वक्त बिताते नजर आ रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Oct 2018 12:21:25

अर्जुन-मलाइका की शादी को लेकर सामने आई चौंकाने वाली खबर, करीबी दोस्त ने किया ये खुलासा

अर्जुन कपूर Arjun Kapoor और मलाइका अरोड़ा Malaika Arora आज-कल एक दूसरे के साथ वक्त बिताते नजर आ रहे हैं। लैक्मे फैशन वीक और टीवी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट 8' में दोनों के साथ में नजर आने के बाद दोनों की शादी को लेकर भी कयास लगाए जाने लगे हैं। अब दोनों के एक करीबी दोस्त ने इस खबर पर फुलस्टॉप लगा दिया है।

अगर डीएनए की एक ताजा खबर की मानें तो अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा इस समय साथ में वक्त बिताना पसंद कर रहे हैं और अपने रिश्ते को मजबूत कर रहे हैं। दोनों के दिमाग में शादी का विचार भी नहीं है। सूत्र ने डीएनए को जानकारी दी है कि, ‘अर्जुन और मलाइका ने हाल में ही क्वालिटी टाइम बिताना शुरू किया है। दोनों एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं। लोगों को सीधे अंतिम निर्णय पर नहीं पहुंच जाना चाहिए। हमें उन्हें उनका वक्त देना होगा। हां, इतना जरूर कहा जा सकता है कि शादी के बारे में दोनों में से कोई भी नहीं सोच रहा है।’

bollywood,arjun kapoor,malaika arora,marriage,arbaaz khan

दोनों की शादी की खबरों के महज अफवाह होने के और भी कारण सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन एक जिम्मेदार भाई हैं और अपनी बहन अंशुला कपूर की शादी के बाद ही वे अपनी शादी के बारे में सोचेंगे। इसके अलावा अर्जुन के पास कई सारी फिल्में हैं। मलाइका का शेड्यूल भी काफी व्यस्त है। दोनों के लिए अपने रिलेशनशिप को और ज्यादा समय देने की जरूरत है।

दोनों को जब भी समय मिलता है दोनों एक दूसरे को कंपनी देना पसंद करते हैं। हाल ही में 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में दोनों के बीच करीबी साफ नजर आई। दोनों जब मंच की ओर बढ़ रहे थे तो एक-दूसरे का हाथ थामे हुए थे। दोनों ने साथ में डांस भी किया। इससे पहले इनको लैक्मे फैशन वीक में भी एक साथ देखा गया था।

bollywood,arjun kapoor,malaika arora,marriage,arbaaz khan

साल 2017 को मलाइका और अरबाज के बीच तलाक हो गया। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के अलग होने की वजह अर्जुन कपूर को बताया गया। फिलहाल फिर से दोनों एक साथ वक्त बिताते नजर आ रहे हैं।

वही अगर अरबाज की बात करे तो 'जैक एंड दिल' के प्रमोशन के लिए जूम से बात करते हुए अरबाज खान ने कहा कि वह जॉर्जिया को डेट कर रहे हैं हालांकि इसी के साथ उन्होंने शादी की खबरों का खंडन भी कर दिया। अरबाज ने कहा, "आप इतने सारे लोगों को खामोश नहीं कर सकते। वे किसी नतीजे पर पहुंच जाते हैं, वे किसी एक अवधारणा पर पहुंच जाते हैं।"

उन्होंने कहा, "आपको जानते हैं कि इसमें कोई दिक्कत नहीं है, ठीक तो है कि यदि वे किसी को किसी के साथ देखते हैं तो वे चाहते हैं कि दोनों शादी कर लें, वे चाहते हैं लेकिन हर चीज वक्त के साथ होती है।" अरबाज ने कहा कि शादी के बाद वह कुछ रिलेशनशिप्स में रहे लेकिन वे चले नहीं। उन्होंने कहा, "मैंने कुछ महिलाओं को डेट किया और कुछ के साथ लगा कि वे उम्मीद से लम्बा सफर तय करेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।" अरबाज ने कहा कि वह हड़बड़ी नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यदि वर्तमान वक्त की बात करें तो हां मैं डेट कर रहा हूं और मुझे नहीं पता कि यह कहां तक जाने वाला है, लेकिन लोगों को लगता है कि वे जानते हैं। उन्होंने पहले ही तय कर लिया है कि ओके यह होने वाला है। क्या किसी ने ऐसा कहा है? क्या मैंने कैमरा पर आकर ये बात कही है?

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी