न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'सब बढ़िया है' कहते हुए दमदार कहानी के साथ लौटे वरुण और अनुष्का, 'सुई धागा' का ट्रेलर हुआ रिलीज

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Aug 2018 2:40:45

'सब बढ़िया है' कहते हुए दमदार कहानी के साथ लौटे वरुण और अनुष्का, 'सुई धागा' का ट्रेलर हुआ रिलीज

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म स्वरोजगार की कहानी कहती हुई नजर आ रही है। लंबे समय से चर्चा में रही इस फिल्म का वरुण और अनुष्का के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब दर्शकों का इंतजार खत्म करते हुए मेकर्स ने ट्रेलर को रिलीज कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर बेहद मजेदार है और वरुण और अनुष्का भी साथ में कमाल के नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में पहली दफा अनुष्का शर्मा और वरुण धवन साथ में काम कर रहे हैं। फिल्म में वरुण और अनुष्का के किरदार इस दफा ग्लैमरस न होकर देसी हैं। ट्रेलर में वरुण धवन के एक सिलाई मशीन की दुकान में काम करने से लेकर अपना बिजनेस डालने तक हर एक झलक देखने को मिल रही है।

ट्रेलर को देखकर तो यही लग रहा है कि सिल्वर स्क्रीन पर एक दफा फिर से छोटे शहर की दमदार कहानी लौट रही है। ‘सुई धागा’ की कहानी मौजी (वरुण धवन) और ममता (अनुष्का शर्मा) के इर्द-गिर्द घूमती है। मौजी एक दिन अपने मालिक के रोजमर्रे के ताने से परेशान होकर नौकरी छोड़कर अपना पुश्तैनी काम करने का फैसला करता है और यह काम है कपड़े सिलने का। यहीं से फिल्म स्वरोजगार की कहानी बयां करती है। मौजी न केवल धीरे-धीरे अपने कारोबार को बढ़ाता है, बल्कि अपना खुद का ब्रांड भी खड़ा कर लेता है, जो ‘मेड इन इंडिया’ है।

bollywood,anushka sharma,varun dhawan,sui dhaaga,sui dhaaga trailer release,sui dhaaga movie

वरुण धवन का अंदाज भी इस फिल्म में बदला हुआ नजर आ रहा है। अनुष्का ने फिल्म में वरुण की पत्नी का किरदार निभाया है और दोनों की एक्टिंग की झलक इसके ट्रेलर में ही नजर आ रही है। फिल्म का निर्देशन ‘दम लगा के हईसा’ के डायरेक्टर शरत कटारिया ने ही किया है और इसको यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।

बता दें कि वरुण धवन और अनुष्का शर्मा अपनी इस फिल्म का 40 दिन तक प्रमोशन करेंगे। खबर है कि वरुण धवन और अनुष्का शर्मा इस फिल्म के प्रमोशन के लिए खास तैयारी कर रहे हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो यह दोनों स्टार इस फिल्म का हर शहर और हर गांव में प्रमोशन करेंगे। अनुष्का और वरुण फिल्म के प्रमोशन के दौरान संबंधित शहर के शिल्प और कौशल विकास से जुड़ी चीजों के बारे में भी वहां के लोगों को जागरूक करेंगे।

bollywood,anushka sharma,varun dhawan,sui dhaaga,sui dhaaga trailer release,sui dhaaga movie

इसके लिए वह अहमदाबाद, दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता, पुणे, जयपुर, चंडीगढ़ और इंदौर सहित करीब 10 शहरों में हर दिन घूम-घूम कर अपनी फिल्म का प्रमोशन भी करेंगे साथ ही शिल्प कौशल और अन्य जरूरत से जुड़ी चीजों के बारें में लोगों को जागरूक भी करेंगे। 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया कर रहे हैं, जबकि मनीष शर्मा फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म यशराज फिल्म के बैनर तले बनाई जा रही है। यह फिल्म 28 सितंबर 2018 को रिलीज होगी।

बहरहाल फिल्म के ट्रेलर को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि बतौर एक्टर वरुण हर नई फिल्म के साथ निखर रहे हैं। इससे पहले वरुण आखिरी दफा शूजित सरकार की फिल्म ‘अक्टूबर’ में नजर आए थे। ‘अक्टूबर’ में अपनी एक्टिंग के लिए खूब तारीफें बटोर चुके वरुण एक बार फिर से अपने काम से लोगों को चौंकाने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक