न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘परी’: बॉलीवुड में बदल सकती है हॉरर फिल्मों की तस्वीर

परी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी के बाद प्रदर्शित होने वाली पहली होम प्रोडक्शन फिल्म है, जिसमें उन्होंने ‘आत्मा’ की भूमिका अश्रिानीत की है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 02 Mar 2018 9:49:00

‘परी’: बॉलीवुड में बदल सकती है हॉरर फिल्मों की तस्वीर

परी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी के बाद प्रदर्शित होने वाली पहली होम प्रोडक्शन फिल्म है, जिसमें उन्होंने ‘आत्मा’ की भूमिका अश्रिानीत की है। अब तक इस फिल्म के जितने भी प्रमोशनल वीडियो जारी किए गए हैं, उससे यह खासी डरावनी फिल्म नजर आ रही है। अनुष्का की ये फिल्म न केवल दर्शकों में उत्सुकता जगा रही है, बल्कि ‘परी’ बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों के निर्माण को भी नए सिरे से स्थापित कर सकती है। भारत में हॉरर फिल्मों की अपनी एक बड़ी ऑडियंस है, जो फिलहाल हॉलीवुड फिल्मों पर ज्यादा निर्भर है। ऐसा नहीं है कि बॉलीवुड में पहली बार कोई हॉरर फिल्म बनी है, पहले भी हॉरर फिल्में बनी हैं लेकिन ज्यादा हॉरर के नाम पर मजाक बनकर रह गई हैं।

bollywood,anushka sharma,pari,horror films,ramsey brothers,bollywood news

‘रामसे ब्रदर्स’ के बाद रामगोपाल वर्मा और विशेष फिल्मस ने की कोशिश

बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों के निर्माण में कभी एक मात्र प्रोडक्शन हाउस ‘रामसे ब्रदर्स’ ही सक्रिय रहता था। इस बैनर ने 1954 में ‘शहीद-ए-आजम’ से फिल्मों में प्रवेश किया था। इसके बाद उन्होंने 1963 में रूस्तम-ए-सोहराब और 1970 में ‘एक नन्हीं मुन्नी लडक़ी थी’ फिल्में बनाई लेकिन यह सभी असफल रहीं। ‘एक नन्हीं मुन्नी लडक़ी थी’ में उन्होंने पृथ्वीराज कपूर पर एक दृश्य फिल्माया था जिसमें वे डेविल का मुखौटा पहनकर मुमताज को डराते हैं। फिल्म जरूर असफल हुई लेकिन रामसे ब्रदर्स को इस मुखौटे ने एक ऐसा विषय दिया जिस पर आगे चलकर उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण किया और सफलता पाई।

1971 में आई उनकी पहली हॉरर मूवी ‘दो गज जमीन के नीचे’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी पाई। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में बनाई। उनकी फिल्मों में सिर्फ एक ‘पुराना मंदिर’ ऐसी फिल्म थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 दिन पूरे किए थे।

रामसे ब्रदर्स के बाद हॉरर फिल्मों के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए रामगोपाल वर्मा और विशेष फिल्म्स ने कोशिशें जरूर की, लेकिन एक-दो को छोडक़र ये फिल्में कोई खास करिश्मा नहीं कर सकी। इसके पीछे इन फिल्मों में किसी बड़े सितारे का न होना भी शामिल है। लेकिन यह भी सच है कि बॉलीवुड में बनी अधिकांश हॉरर फिल्में दर्शकों को डराने में कामयाब नहीं हो सकी।

bollywood,anushka sharma,pari,horror films,ramsey brothers,bollywood news

भारत में हैं हॉलीवुड हॉरर फिल्मों के दीवाने

हॉलीवुड की हॉरर फिल्मों की चर्चा भारत में भी खूब होती रही है। इस जॉनर की फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शक हॉलीवुड की हॉरर फिल्मों का इंतजार करते हैं। ‘दि कॉन्ज्यूरिंग’, ‘ऑर्फन’, ‘दि अदर्स’ ‘इनसीडियस’, ‘अ नाइटमेयर ऑन दि एल्म स्ट्रीट’, ‘एनाबेल’, ‘दि एक्जॉर्सिस्ट’, ‘लेट मी इन’, क्राफ्ट और डरावनी कहानियों का दीवाना बना दिया था।

बॉलीवुड की ज्यादातर हॉरर फिल्म कमाई के मामले में पिछड़ जाती हैं, जबकि हॉरर हॉलीवुड में हिट जॉनर है। बड़े फिल्ममेकर्स के हॉरर फिल्मों का निर्माण करने के चलते भी ये फिल्में बंपर कमाई करती हैं। इसके अलावा वीएफएक्स, पटकथा और डरावने बैकग्राउंड स्कोर हॉलीवुड की हॉरर फिल्मों की लोकप्रियता को और बढ़ा देती है। इतना ही नहीं हॉलीवुड में हॉरर फिल्मों के निर्माण में भी अच्छा खासा बजट खर्च किया जाता है, जबकि बॉलीवुड इस माामले में अभी तक कंजूस ही रहा है।

bollywood,anushka sharma,pari,horror films,ramsey brothers,bollywood news

ऐसे में देखें तो अनुष्का शर्मा की ‘परी’ बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों के प्रति निर्माताओं की दिलचस्पी को बढ़ा सकती है। फिल्म अगर बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत निकालने के साथ कुछ मुनाफा कमा लेती है तो आगे भी इस जॉनर की कुछ अच्छी फिल्में बॉलीवुड में बन सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह