अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'परी' का जबरदस्त प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में रिलीज़ हुए फिल्म के पोस्टर के बाद अब फिल्म से जुड़ा एक और टीजर रिलीज किया गया है। इस टीजर में अनुष्का शर्मा लाशों को देखती नजर आ रही हैं और इस टीजर में भी उनका डरावना रूप देखने को मिल रहा है। परी की रिलीज में अब सिर्फ चंद दिन ही रह गए हैं। फिल्ममेकर्स लगातार दर्शकों को फिल्म से जोड़े रखने के लिए कभी पोस्टर तो कभी टीजर रिलीज कर रहे हैं। अनुष्का के अलावा फिल्म में कमेश शर्मा, प्रेरणा अरोड़ा, अर्जुन एन कपूर, रजत कपूर जैसे सितारे भी नजर आएंगे।














