न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गैर इस्लामी मानते हुए पाक ने बैन की ‘परी’

इस वर्ष पाकिस्तान ने अपने यहाँ पर ‘पद्मावत’, ‘पैडमैन’ को बैन किया और अब उन्होंने अनुष्का शर्मा अभिनीत और निर्मित ‘परी’ को भी बैन कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 03 Mar 2018 12:20:26

गैर इस्लामी मानते हुए पाक ने बैन की ‘परी’

भारत के लिए पाकिस्तान एक बड़ा फिल्मी बाजार है, जिसकी कमाई पर बॉलीवुड की हमेशा नजर रहती है। हालांकि पाकिस्तान में सभी हिन्दी फिल्मों का प्रदर्शन नहीं हो पाता है। इस वर्ष पाकिस्तान ने अपने यहाँ पर ‘पद्मावत’, ‘पैडमैन’ को बैन किया और अब उन्होंने अनुष्का शर्मा अभिनीत और निर्मित ‘परी’ को भी बैन कर दिया है। पद्मावत, पैडमैन के बाद पाकिस्तान में बैन होने वाली यह तीसरी फिल्म बनी है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक इस फिल्म को पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने बैन किया है। पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड के मुताबिक अनुष्का शर्मा कि यह फिल्म गैर-इस्लामी मूल्यों और मुस्लिम विरोधी भावनाओं को बढ़ावा देती है।

पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड का मानना है कि इस फिल्म में काला जादू को बढ़ावा दिया गया है। वहीं पाकिस्तान के जियो टीवी की खबर के मुताबिक इस फिल्म को इसलिए भी बैन किया गया है, क्योंकि बोर्ड को फिल्म के कुछ दृश्यों पर आपत्ति थी। यही नहीं बोर्ड के मुताबिक इस फिल्म में कुरान की कुछ आयतों का भी इस्तेमाल किया गया है। सेंसर बोर्ड को आपत्ति है कि इस फिल्म में कुछ हिंदू मंत्रों के साथ कुरान की आयतों को भी मिलाया गया है और इसके साथ ही मुस्लिमों को नकारात्मक तरीके से दिखाया गया है। इस फिल्म को मुस्लिमों की भावनाओं के खिलाफ गैर-इस्लामी मानते हुए पाकिस्तान में बैन किया गया है।

bollywood,anushka sharma,pari,banned,pakistan,bollywood news

यह पहली फिल्म नहीं है जो पाकिस्तान में बैन हुई है। इससे पहले भी कई फिल्में हैं जिन्हें पाकिस्तान में रिलीज नहीं होने दिया गया था। ताजा उदाहरण पैडमैन और पद्मावत का है। इन दोनों फिल्मों को भी पाकिस्तान में रिलीज नहीं होने दिया गया था। इसी साल लंबे विरोध और संघर्ष के बाद रिलीज हुई दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर, रणवीर सिंह की फिल्म ‘पद्मावत’ चित्तौड़ की रानी पद्मावती की वीरता और शौर्य की कहानी थी जबकि अक्षय कुमार, सोनम कपूर और राधिका आप्टे की फिल्म ‘पैडमैन’ महिलाओं से जुड़े बेहद गंभीर माहवारी की समस्या और स्वच्छता के लिए एक पुरुष की कामयाब कोशिश की कहानी थी। लेकिन इन दोनों फिल्मों को भी पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था। इन फिल्मों को बैन करने की वजह भी गैर-इस्लामिक और मुस्लिमों की नकारात्मक छवि को बताया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह