न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ganesh Chaturthi 2018: वरुण धवन और अनुष्का शर्मा लाए मिट्टी और धागे के बने इको फ्रैंडली गणेश, देखे तस्वीर

वरुण ने बताया कि यह गणेश मिट्टी और धागों से बनाए गए हैं। ये काफी रंगीन हैं और सुंदर भी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Sep 2018 2:00:33

Ganesh Chaturthi 2018: वरुण धवन और अनुष्का शर्मा लाए मिट्टी और धागे के बने इको फ्रैंडली गणेश, देखे तस्वीर

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा' के प्रमोशन में बिजी हैं। लेकिन दोनों ने ही अपने बिजी शड्यूल में भी बप्पा यानी भगवान गणेश की पूजा का समय निकाला है। इतना ही नहीं दोनों एक तस्वीर में इकोफैंडली गणेश प्रतिमा के साथ नजर आ रहे हैं। बता दे, देशभर में गणेश चतुर्थी Ganesh Chaturthi 2018 का त्यौहार 13 सितम्बर को मनाया जा रहा है। महाराष्ट्र में इस पर्व की ख़ास धूमधाम रहती है। बॉलीवुड भी इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेता है। हर साल की तरह इस बार भी गणेश चतुर्थी की धूम शुरू हो गयी है। ढोल-नगाड़ों के साथ बप्पा का स्वागत किया जा रहा है। हर साल तमाम बॉलीवुड सितारे अपने यहां गणपति बप्पा की प्रतिमा को विराजते हैं। पूजा-अर्चना के साथ गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच बप्पा का स्वागत किया जाता है।

वरुण ने बताया कि यह गणेश मिट्टी और धागों से बनाए गए हैं। ये काफी रंगीन हैं और सुंदर भी। अनुष्का ने बताया, 'कलाकार अभिषेक सावंत ने अपनी क्रिएटिविटी नमूना पेश करते हुए यह प्रतिमा बनाई है। इसकी खासियत यह है कि इसमें किया गया काम हमारे देश के कारीगरों की प्रतिभा को बखूबी पेश करता है।'

दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया के अकाउंट पर इन रंग-बिरंगे गणपति के साथ फोटो और विडियो भी शेयर किए हैं। अनुष्का ने उम्मीद जताई है कि ,ऐसा करके हम अपने प्लेनेट को और इस पर रहने वाले सभी जीव-जन्तुओं के लिए अच्छा माहौल दे पाएंगे।

गणेश पूरी तरह पर्यावरण रक्षक

अनुष्का ने कहा कि भगवान गनपति की पूजा जरूर करनी चाहिए, क्योंकि वे पर्यावरण के रक्षक हैं। गणेश हाथी के मुहं के जरिए बताते हैं कि जंगल बचाओ तो वहीं उनको चढ़ने वाली दूब हरियाली का संदेश देती है। इसलिए ऐसे भगवान की पूजा में हमें इकोफ्रैंडली तरीका ही अपनाना चाहिए। गैर-बायोडिग्रेडेबल मूर्तियों के कारण वातावरण प्रदूषित हो जाता है, इनसे पानी के रिसोर्स भी गंदे होते हैं। ऐसे में कोशिश होनी चाहिए कि हम अपनी पूजा को पूरी तरह से पर्यावरण को सेफ रखने वाली बनाए।

बता दें कि वरुण बचपन से मुंबई में रहे हैं तो उनके लिए गणपति उत्सव सबसे बड़े फेस्ट में से एक है। वह कहते हैं कि उन्होंने बचपन से जुहू बीच पर गणपति उत्सव मनाया है। लेकिन बचपन में बीच बहुत साफ था जो अब साल दर साल गंदा हो रहा है।

वहीं अनुष्का बताती हैं कि बचपन वह अपनी एक महाराष्ट्रियन फैंड के घर जाकर गणपति पूजा में हिस्सा लेती थी। इसलिए उन्हें भी यह त्योहार बचपन की याद दिलाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक