न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फिल्म सुई धागा #FIRST LOOK - देसी लुक में नजर आए वरुण धवन और अनुष्का शर्मा

वरुण धवन ने अपने ट्विटर हैंडल से फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा मिलिए मौजी और ममता से 28 सितंबर को

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Tue, 13 Feb 2018 12:24:01

फिल्म सुई धागा #FIRST LOOK - देसी लुक में नजर आए वरुण धवन और अनुष्का शर्मा

यश राज बैनर के तले बन रही वरुण धवन और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म सुई धागा 28 सितंबर 2019 रिलीज होगी। वही हाल ही में वरुण धवन ने अपने ट्विटर हैंडल से फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा मिलिए मौजी और ममता से 28 सितंबर को। नए पोस्टर में अनुष्का और वरुण देसी लुक में नजर आ रहे है। वरुण मूछों में नजर आ रहे हैं तो वहीं अनुष्का की बात करें तो सिंपल सी प्रिंटिड साड़ी, मांग में सिंदुर, हाथों में चूड़ियां और उस पर ढीला-ढाला स्वेटर में अनुष्का को कैप्चर किया गया है। वरुण धवन मूछों में काफी जच रहे हैं। वरुण ने पोलका डॉट की टीशर्ट पहनी हुई है जिसमें वह एकदम देसी लग रहे हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक से वरुण और अनुष्का के फिल्म में किरदार की पूरी झलक मिल रही है, साथ ही दोनों के किरदार का नाम भी सामने आया है। फिल्म में वरुण धवन मौजी और अनुष्का ममता के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म सुई धागा मेक इन इंडिया विषय से संबधित है। फिल्म में लघु उद्योग को लेकर संघर्ष को दिखाया गया है।

इससे पहले भी अनुष्का ने हाथ में सुई धागा पकड़े एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वे कढ़ाई करती हुई नजर आ रही थीं, तो वहीं वरुण सिलाई मशीन के साथ कपड़ा सिलते दिखाई दिए थे। अगर फिल्म की बात करें तो इसे शरत कटारिया डायरेक्ट कर रहे हैं। और फिल्म की कहानी भी उन्हीं के द्वारा लिखी गई है। खबरों की मानें को फिल्म की शूटिंग मध्यप्रदेश में हो रही है। फिल्म को रिलीज होने में भले ही अभी टाइम है, लेकिन दोनों ने फिल्म को अभी से प्रमोट करना शुरू कर दिया। वरुण और अनुष्का पहली बार साथ में काम कर रहे हैं, तो देखना अब ये हैं कि दोनों की जोड़ी और कैमेस्ट्री लोगों को कितनी पसंद आती है।

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल