न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यू-ट्यूब से गायब हुआ फ‍िल्‍म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर, अनुपम खेर ने उठाए सवाल

फ‍िल्‍म में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि फिल्म का ट्रेलर यू-ट्यूब पर सहज उपलब्ध नहीं है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Jan 2019 6:02:54

यू-ट्यूब से गायब हुआ फ‍िल्‍म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर, अनुपम खेर ने उठाए सवाल

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पर आधारित फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर (The Accidental Prime Minister)' का का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसके साथ ही फिल्म को लेकर राजनैतिक बहस भी छिड़ गई है। वही इसी बीच फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर सहज सर्च में नहीं आ रहा है। इस बारे में अनुपम खेर ने ट्व‍िटर पर यूट्यूब के लिए एक ट्वीट भी क‍िया है। फ‍िल्‍म में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि फिल्म का ट्रेलर यू-ट्यूब पर सहज उपलब्ध नहीं है।

अनुपम खेर ने ट्वीट किया - डियर यू-ट्यूब, मुझे हमारे देश के अलग-अलग हिस्सों से फोन और संदेश आ रहे हैं कि अगर आप 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' टाइप करेंगे तो वह 50वें पायदान पर भी दिखाई नहीं देगा। हम कल नंबर एक स्थान पर ट्रेंडिंग कर रहे थे। कृपया मदद कीजिए।

दरअसल, अगर कोई यू-ट्यूब पर 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर खोजता है तो यूजर को फिल्म से संबंधित अनुपम के साक्षात्कार दिखाई देंगे। हालांकि, अगर कोई 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' ऑफिशियल ट्रेलर टाइप करता है तो वह शीर्ष पर दिखाई देना चाहिए।

बता दें क‍ि जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से यह विवादों में घिर गया है। फिल्म को लेकर कुछ आपत्तियां सामने आई हैं, जिसे लेकर अनुपम खेर ने कहा कि ये किसी पार्टी को फायदा पहुंचाने के मकसद से नहीं बनाई गई है कांग्रेस नेताओं ने अनुपम खेर (Anupam Kher) अभिनीत फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को अपनी पार्टी के खिलाफ भाजपा का दुष्प्रचार करार दिया है। हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) ने इस फिल्म को लेकर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। अनुपम खेर इस फिल्म में मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे हैं। संजय बारू का रोल बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार निभा रहे हैं। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के रोल में जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नेट हैं। प्रियंका गांधी के रोल में टेलीविजन एक्ट्रेस अहाना कुमरा हैं। राहुल गांधी के रोल में टीवी एक्टर अर्जुन माथुर हैं। ये फिल्म मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) को लेकर लिखी गई संजय बारू (Sanjay Baru) की किताब 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर आधारित है। 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर (The Accidental Prime Minister)' को विजय रत्नाकर गुट्टे ने डायरेक्ट किया है। 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' 11 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम