न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सिम्बा’ को 250 करोड़ी बनाने में जुटे रोहित, अब ‘झकास’ की बारी

इन दिनों अपनी फिल्म ‘सिम्बा (Simmba)’ के प्रमोशन में जुटे रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म के बारे में नए-नए समाचार मिल रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 19 Dec 2018 2:27:52

‘सिम्बा’ को 250 करोड़ी बनाने में जुटे रोहित, अब ‘झकास’ की बारी

इन दिनों अपनी फिल्म ‘सिम्बा (Simmba)’ के प्रमोशन में जुटे रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म के बारे में नए-नए समाचार मिल रहे हैं। इन समाचारों से ज्ञात हो रहा है कि रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपनी फिल्म को 300 करोड़ी फिल्म बनाने में तुले हैं जिसके चलते वे इसके साथ अन्य नामी सितारों को जोड़ते जा रहे हैं। पहले उन्होंने अजय देवगन का जबरदस्त कैमियो करवाया और अब सुनाई पड़ रहा है कि इस फिल्म में अनिल कपूर (Anil Kapoor) भी धांसू कैमियो करते नजर आएंगे। अनिल कपूर के बारे में स्वयं रणवीर सिंह ने सूचित किया है। हाल ही में रणवीर कपूर ने अनिल कपूर और रोहित शेट्टी के साथ एक फोटो शेयर कर इस बात की घोषणा की है। खुद अनिल कपूर भी रोहित शेट्टी की इस फिल्म के सुपरहिट होने की शुभकामनाएं दे चुके हैं। गौरतलब है कि इससे पहले अनिल कपूर और रणवीर सिंह जोया अख्तर की फिल्म ‘दिल धडक़ने दो’ में एक साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में उन्होंने पिता-पुत्र की भूमिका अभिनीत की थी।

bollywood,anil kapoor,simmba,rohit shetty,Akshay Kumar,ajay devgn,karan johar,ranveer singh,sara ali khan

बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों निर्देशक रोहिट शेट्टी की अगली फिल्म की चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि रोहित जनवरी-फरवरी में अक्षय कुमार को लेकर एक एक्शन पैक्ड फिल्म बनाने जा रहे हैं, जो पूरी तरह से ‘सिम्बा’ की तरह मसाला एंटरटेनमेंट होगी लेकिन उसमें एक्शन ‘सिम्बा’ से कहीं ज्यादा होगा। कहा तो यह भी जा रहा है कि अक्षय कुमार इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं क्योंकि उन्होंने भी लम्बे समय से फिल्मी परदे पर एक्शन नहीं किया है। फिलहाल अभी तक इस फिल्म को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

bollywood,anil kapoor,simmba,rohit shetty,Akshay Kumar,ajay devgn,karan johar,ranveer singh,sara ali khan

हाल ही में अपनी फिल्म ‘सिम्बा’ के प्रमोशन में व्यस्त निर्देशक रोहित शेट्टी ने इस फिल्म के बारे में अपनी चुप्पी तोडते हुए खुलकर मीडिया से बातचीत की। जब रोहित से पूछा गया कि क्या वाकई में वह अपनी नई फिल्म में अक्षय के साथ काम करने वाले हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए रोहित शेट्टी ने कहा कि, ‘मैं हमेशा से इस बारे में खुलकर बात करता हूं कि मैं आगे क्या करने वाला हूं। हमारे दिमाग में एक या दो आइडिया होते है। मैं अक्षय के साथ काम करना चाहता हूं और बेशक हम साथ में काम करेंगे। लेकिन अभी तक हमने सिर्फ एक आइडिया को लेकर बात की है और कुछ मीटिंग्स के दौरान हमने ये डिस्कस किया कि हम क्या कर सकते हैं और हमें क्या करना चाहिए। हर कोई कह रहा है कि हमारा कॉम्बिनेशन शानदार है।
’
रोहित शेट्टी के बयान से स्पष्ट है कि वे अक्षय कुमार के साथ काम करना चाहते हैं और भविष्य में उनके साथ फिल्म बना सकते हैं लेकिन यह फिल्म इतनी जल्द शुरू नहीं हो सकती है, जितनी जल्दी इसके शुरू होने के समाचार मीडिया में आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल