न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘केदारनाथ’ पर परीक्षाओं की मार, आगे का सफर मुश्किल, तीन दिन की कमाई इतने करोड़

दिसम्बर 7 को प्रदर्शित हुई निर्देशक अभिषेक कपूर (Abhishek Kapoor) की फिल्म ‘केदारनाथ (Kedarnath)’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरूआत मिली है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 10 Dec 2018 7:45:10

‘केदारनाथ’ पर परीक्षाओं की मार, आगे का सफर मुश्किल, तीन दिन की कमाई इतने करोड़

दिसम्बर 7 को प्रदर्शित हुई निर्देशक अभिषेक कपूर (Abhishek Kapoor) की फिल्म ‘केदारनाथ (Kedarnath)’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरूआत मिली है। पहले दिन 7.25 करोड़ का कारोबार करने वाली इस फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को 9.75 करोड़ का कारोबार किया। दो दिन में यह फिल्म 17 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि तीसरे दिन अर्थात् रविवार 9 दिसम्बर को यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगभग 11 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगी। इस तरह से तीन दिन में यह 28 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी। फिल्म की लागत 35 करोड़ है।

इस फिल्म से अमृता सिंह (Amrita Singh) की बेटी सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने डेब्यू किया है। रविवार तक बॉक्स ऑफिस पर अनुमानित 28 करोड़ का कारोबार करने वाली ‘केदारनाथ (Kedarnath)’ के लिए आगे का सफर काफी मुश्किलों वाला नजर आ रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि सोमवार से कई राज्यों में अद्र्धवार्षिक परीक्षाओं का दौर शुरू हो रहा है। साथ ही दिसम्बर माह में विश्वविद्यालयों में भी उन कोर्सेेज की परीक्षाएँ होती हैं जिनमें सैमस्टर सिस्टम चलता है। एक ओर जहाँ ‘केदारनाथ (Kedarnath)’ पर ‘2.0’ भारी पड़ रही हैं वहीं अब दूसरी ओर परीक्षाओं की मार भी इसके व्यवसाय को बाधित करेगी।

bollywood,amrtia singh,sara ali khan,sushant singh rajput,kedarnath,kedarnath box office collection

वर्ष 2013 में उत्तराखण्ड में आई आपदा के बैकड्राप पर बनी इस प्रेम कहानी को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर औसत सफलता प्राप्त की है। सारा अली खान की इस फिल्म की तुलना जाह्नवी कपूर की ‘धडक़’ से की जा रही थी। देखने की चाह यह थी कि किसकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन बाजी मारती थी। इस मामले में जाह्नवी कपूर ने सारा को पीछे छोड़ दिया है। जहाँ उनकी फिल्म ने पहले दिन 8.71 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी, वहीं दूसरी ओर सारा अली खान की फिल्म ने 7.25 करोड़ का कारोबार किया है। इस हिसाब से यह कहा जा सकता है कि जबरदस्त बाढ़ के बावजूद ‘केदारनाथ’ का गला सूखा रहा है। यह फिल्म धडक़ से कारोबार के मामले में 1 करोड़ 46 लाख पीछे रही है।

यह सही है कि बॉक्स ऑफिस ओपनिंग के मामले में सारा अली खान अपनी प्रतिद्वंद्वी जाह्नवी कपूर से पीछे रह गई हैं लेकिन उन्होंने अभिनय के मामले में पूरी तरह से जाह्नवी कपूर को पीछे छोड़ दिया है। ‘केदारनाथ’ देखने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया मिली जुली रही है। फिल्म अच्छी थी या बुरी यह बाद की बात है लेकिन दर्शकों ने सारा अली खान के अभिनय व खूबसूरती को सराहा है। दर्शकों का कहना है कि यह पूरी फिल्म सिर्फ सारा अली खान और इसके छायांकन के लिए याद की जाएगी।

bollywood,amrtia singh,sara ali khan,sushant singh rajput,kedarnath,kedarnath box office collection

दर्शकों का मानना है कि सारा अली खान स्क्रीन पर फ्रेश नजर आती हैं और उनके भाव वास्तविकता का अहसास कराते हैं। दर्शकों की जो प्रतिक्रिया हमें मिली है उनमें हर कोई सारा अली खान को आने वाले वक्त की सुपरस्टार बता रहा है। ऐसे में एक बाजी जाह्ववी के हाथ लगी है तो दूसरी बाजी सारा ने मार ली है। इसके अतिरिक्त सारा अली खान के पक्ष में दूसरी बात यह जाती है कि उनकी दूसरी फिल्म दो सप्ताह बाद ही प्रदर्शित होने जा रही है। रणवीर सिंह अभिनीत ‘सिम्बा’ 28 दिसम्बर को आ रही है जिसे लेकर कहा जा रहा है यह पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 12-15 करोड़ का कारोबार करने के साथ ही 100 के आँकडें को छू लेगी। एक ही महीने में दो फिल्मों का लगातार प्रदर्शित होना किसी भी नए सितारे के लिए मायने रखता है। यदि यह दोनों फिल्में सफल हो जाती हैं तो सारा अली खान का करियर जबरदस्त परवान लेगा इसमें कोई शक नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर लगाई पूर्ण पाबंदी, किसी जहाज को नहीं मिलेगी इजाजत; अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर लगाई पूर्ण पाबंदी, किसी जहाज को नहीं मिलेगी इजाजत; अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी
मिडिल ईस्ट में फिर भड़का तनाव? ईरान के कई शहरों में धमाकों की गूंज, होर्मुज स्ट्रेट भी हुआ बंद
मिडिल ईस्ट में फिर भड़का तनाव? ईरान के कई शहरों में धमाकों की गूंज, होर्मुज स्ट्रेट भी हुआ बंद
यूपी में आज से महावृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ; 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
यूपी में आज से महावृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ; 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
दूसरे दिन 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल
दूसरे दिन 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल
FIFA World Cup 2026: नॉर्वे को मात देकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में, एक्स्ट्रा टाइम में चमके जूड बेलिंगहैम; दो गोल दागकर बने जीत के हीरो
FIFA World Cup 2026: नॉर्वे को मात देकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में, एक्स्ट्रा टाइम में चमके जूड बेलिंगहैम; दो गोल दागकर बने जीत के हीरो
मसूरी में मेघालय जैसी घटना, पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद पति पर हत्या का शक
मसूरी में मेघालय जैसी घटना, पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद पति पर हत्या का शक
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
जूड बेलिंगहैम ने इंग्लैंड को दिलाई ऐतिहासिक जीत, पेले के रिकॉर्ड की बराबरी कर रचा नया इतिहास
जूड बेलिंगहैम ने इंग्लैंड को दिलाई ऐतिहासिक जीत, पेले के रिकॉर्ड की बराबरी कर रचा नया इतिहास
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक