न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान खान के साथ किसे लेना चाहेंगे भंसाली, प्रियंका पर भारी दीपिका

हाल ही में समाचार प्राप्त हुए थे कि सलमान खान (Salman Khan) संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की अगली फिल्म में काम करने जा रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 01 Mar 2019 2:15:09

सलमान खान के साथ किसे लेना चाहेंगे भंसाली, प्रियंका पर भारी दीपिका

हाल ही में समाचार प्राप्त हुए थे कि सलमान खान (Salman Khan) संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की अगली फिल्म में काम करने जा रहे हैं। भंसाली ‘पद्मावत’ के प्रदर्शन के बाद ही एक साथ तीन फिल्मों की पटकथाओं पर काम कर रहे थे, जिनमें एक के लिए उन्होंने सलमान खान से बातचीत की जो उन्हें पसन्द आई। अब संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) उसी पटकथा को पूरा करने में लगे हुए हैं। यह फिल्म सम्भवत: आगामी वर्ष अप्रैल-मई में फ्लोर पर जा सकती है। संजय लीला भंसाली अपनी फिल्मों को बनाने में वक्त ज्यादा लेते हैं ऐसे में सलमान खान वर्ष 2020 में सिर्फ उनकी फिल्म को ही पूरा कर पाएंगे। संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) और सलमान खान (Salman Khan) 12 साल बाद एक साथ काम करने वाले हैं। इस बात की घोषणा भंसाली के जन्मदिन पर भंसाली प्रोडक्शंस की सीईओ प्रेरणा सिंह ने की थी। इसके बाद से निर्माता इस फिल्म के लिए नायिका की तलाश में लग गए हैं। इस दौड़ में भंसाली की पसन्दीदा दो नायिकाएँ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सबसे आगे हैं। भंसाली को इन दोनों में से किसी एक को सलमान के अपोजित चुनना होगा।

deepika padukone,priyanka chopra,Salman Khan,sanjay leela bhansali,deepika padukone movies,salman khan movies,bollywood,bollywood movies,bollywood songs hindi,bollywood gossips hindi,bollywood news hindi

सूत्रों के मुताबिक फिल्म के लिए दीपिका (Deepika Padukone) और प्रियंका (Priyanka Chopra) दोनों ही प्रबल दावेदार हैं। दोनों भंसाली की पसन्दीदा हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने करिअर के शुरूआती दौर में सलमान खान के साथ परदे पर नजर आ चुकी हैं, जबकि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने सलमान खान (Salman Khan) के साथ कभी जोड़ी नहीं बनाई है तो यह एक फ्रेश जोड़ी होगी। हालांकि प्रियंका भी लम्बे समय से सलमान खान (Salman Khan) के साथ नहीं आई हैं। संजय लीला भंसाली फिलहाल इस पर विचार कर रहे हैं कि सलमान के अपोजिट कौन बेहतर फिट होगा।

नायिका के नामों के साथ ही अब इस फिल्म के नाम को लेकर भी चर्चा होने लगी है। अभी तक संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म का कोई शीर्षक तय नहीं किया है। इसी बीच यह भी चर्चा है कि इस फिल्म का नाम ‘हम दिल दे चुके सनम-2’ होगा। हालांकि यह ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ का सीक्वल नहीं होगी। यह पूरी तरह से नई प्रेम कहानी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल