न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार ‘बदला’, पहला दिन 4 करोड़ से ऊपर!

इस शुक्रवार 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शाहरुख (Shah Rukh Khan) की कम्पनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट तले निर्मित फिल्म ‘बदला (Badla)’ का प्रदर्शन होने जा रहा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 07 Mar 2019 10:20:59

बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार ‘बदला’, पहला दिन 4 करोड़ से ऊपर!

इस शुक्रवार 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शाहरुख (Shah Rukh Khan) की कम्पनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट तले निर्मित फिल्म ‘बदला (Badla)’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म में शूजित सरकार की ‘पिंक (Pink)’ की जोड़ी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशक सुजॉय घोष ने किया है जो इससे पूर्व हमें विद्या बालन अभिनीत दो सस्पेंस थ्रिलर कहानी और कहानी-2 दे चुके हैं। ‘बदला (Badla)’ स्पैनिश फिल्म का आधिकारिक हिन्दी रीमेक हैं, जिसमें भारतीयता के हिसाब से परिवर्तन किया गया है। इस फिल्म को घरेलू बाजार में 2200 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित किया जा रहा है। हालांकि इसे रेगूलर शोज कम स्क्रीन्स पर मिलेंगे, क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर अभी तक टोटल धमाल (Total Dhamaal) और लुका छुपी (Luka Chuppi) बेहतरीन कारोबार कर रही हैं। इसके बावजूद ‘बदला (Badla)’ को लेकर बॉक्स ऑफिस (Badla first Day box office collection )आशान्वित नजर आ रहा है और उसे उम्मीद है कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) स्टारर यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल हो सकती है।

amitabh bachchan,taapsee pannu,badla,badla first day collection,badla first day box office report,badla box office report,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। विद्या बालन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ सुपरहिट सस्पेंस थ्रिलर फिल्म कहानी का निर्देशन कर चुके सुजॉय घोष एक बार फिर सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘बदला (Badla)’ के साथ हाजिर हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने वकील की भूमिका अभिनीत की है, जबकि मूल रूप से स्पैनिश फिल्म में वकील का किरदार एक महिला ने निभाया था। फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। अमिताभ और तापसी की जोड़ी को फिल्म पिंक में भी काफी पसंद किया गया था और उनकी इस फिल्म ने पहले दिन 4.32 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। ‘बदला’ का निर्माण 30 करोड़ की लागत में किया गया है।

amitabh bachchan,taapsee pannu,badla,badla first day collection,badla first day box office report,badla box office report,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

इस फिल्म की सफलता माउथ पब्लिसिटी पर निर्भर करती है। जो दर्शक अमिताभ बच्चन के हार्ड कोर प्रशंसक हैं वे तो जरूर इस फिल्म को देखने जाएंगे ही, उसके अतिरिक्त जो दर्शक इसे देखेंगे और पसन्द करेंगे उसके बाद इस फिल्म की सफलता का सही सफर शुरू होगा। अगर फिल्म दर्शकों को अपनी सीट पर बांधने में कामयाब रही तो माउथ पब्लिसिटी के चलते फिल्म जबरदस्त कमाई कर सकती है।

गौरतलब है कि फिल्म ‘बदला’ दो ऐसे इंसानों की कहानी है जो एक दूसरे से बदला लेने की कसम के साथ उम्रदराज होते जाते हैं। हालांकि बदला लेने का सही समय आने पर उनके लिए बदला लेने का दौर ही बदल जाता है। इस फिल्म के जरिए अमृता सिंह 4 साल बाद परदे पर वापसी करने जा रही हैं। इससे पहले वे करण जौहर की फिल्म ‘2 स्टेट्स’ में अर्जुन कपूर की माँ के रूप में नजर आई थीं। उस फिल्म में उन्होंने पंजाबी माँ की भूमिका निभाई थी और ‘बदला’ में भी वे पंजाबी माँ की भूमिका में ही नजर आएंगी। शाहरुख खान का कैमियो भी फिल्म में जबरदस्त होने की उम्मीद है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम