न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दीवार ने पूरे किए 44 साल, एक नजर इस कालजयी फिल्म पर

वर्ष 1975 में 24 जनवरी को प्रदर्शित हुई निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्म ‘दीवार’ आज अपने प्रदर्शन के 44 साल पूरे कर रही है।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 24 Jan 2019 6:21:13

दीवार ने पूरे किए 44 साल, एक नजर इस कालजयी फिल्म पर

वर्ष 1975 में 24 जनवरी को प्रदर्शित हुई निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्म ‘दीवार’ आज अपने प्रदर्शन के 44 साल पूरे कर रही है। 44 साल के लंबे अन्तराल के बाद भी यह फिल्म दर्शकों के जेहन में ऐसी बसी है जैसे कल ही यह प्रदर्शित हुई हो। जिन दर्शकों ने अमिताभ बच्चन की इस फिल्म को देखा है वो इसे भूल नहीं पाए हैं। इस फिल्म का एक-एक संवाद, एक-एक दृश्य उनके दिमाग में रच बस गया है। उस वक्त की पीढ़ी अपनी आज की पीढ़ी को अमिताभ बच्चन का जिक्र आते ही इस फिल्म का जिक्र करना शुरू कर देती है। यश चोपड़ा निर्देशित यह कालजयी फिल्म अमिताभ बच्चन, शशि कपूर और निरुपा राय के बीच कई झकझोरने वाले दृश्यों और संवादों के लिए विख्यात है।

bollywood,amitabh bachchan,shashi kapoor,deewar,deewar 44 years

मुम्बई के मिनर्वा सिनेमा घर और राजस्थान की राजधानी जयपुर के जैम सिनेमा घर (अब बंद हो चुका) में प्रदर्शित हुई यह फिल्म उस वर्ष की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई थी। उस वर्ष के फिल्मफेयर पुरस्कारों में इस फिल्म ने सात पुरस्कार अपनी झोली में डाले थे। ‘जंजीर’ के जरिये एंग्रीयंगमैन की छवि को पाने वाले अमिताभ बच्चन को इस फिल्म ने जबरदस्त मजबूती प्रदान की थी। दीवार की कथा, पटकथा और संवाद सलीम-जावेद की जोड़ी ने लिखे थे।

bollywood,amitabh bachchan,shashi kapoor,deewar,deewar 44 years

इस फिल्म का एक दिलचस्प वाक्या है। दीवार के पोस्टरों में अमिताभ बच्चन का खाकी पैंट और नीली डेनिम शर्ट पहने का लुक बहुत लोकप्रिय हुआ था। इस दृश्य में अमिताभ के दोनों हाथ अपनी कमर पर हैं, शर्ट के बटन खुले हैं और उन्होंने अपनी शर्ट को कमर से गांठ लगाकर बांधा हुआ है। उनके बायें कंधे पर रस्सी लटकी है। जितनी देर तक अमिताभ बच्चन परदे पर कुली के किरदार में नजर आए थे, उन्होंने यही ड्रेस पहनी हुई थी। अपने इस लुक के बारे में एक बार अमिताभ बच्चन ने कहा था कि यह लुक किसी ने डिजाइन नहीं किया था, बल्कि दर्जी की गलती की वजह से यह उन्हें मिला था। अमिताभ की शर्ट की लम्बाई अधिक हो गई थी, जिसकी वजह से उसे कमर पर रोकने के लिए उसमें गांठ लगानी पड़ी थी।

bollywood,amitabh bachchan,shashi kapoor,deewar,deewar 44 years

आइए डालते हैं एक नजर इस फिल्म के उन संवादों पर जो आज भी दर्शकों के जेहन में ताजा हैं—

1. जाओ पहले उस आदमी का साइन लेकर आओ जिसने मेरे हाथ पर लिखा—मेरा बाप चोर है।
2. जाओ पहले उस आदमी का साइन लेकर आओ जिसने मेरी मां को पत्थर मारा।
3. भाई तुम साइन करोगे या नहीं।
4. वो तेरा क्या लगता था जिसने तेरे हाथ पर लिखा कि तेरा बाप चोर है। कोई नहीं।
5. वो तेरा क्या लगता था जिसने तेरी मां को पत्थर मारा। कोई नहीं।
6. पर तू तू तो मेरा बेटा है।
7. आज मेरे पास गाड़ी है, बंगला, बैंक बैलेंस, नौकर-चाकर हैं मगर तुम्हारे पास क्या है। क्या है तुम्हारे पास।
8. मेरे पास माँ है।
9. आज खुश हो बहुत होंगे तुम. . . .। मंदिर में भगवान शिव को बोलते हुए अमिताभ बच्चन।
10. मैं आज भी फैके हुए पैसे नहीं लेता।

ये कुछ ऐसे संवाद हैं जिन्हें आज भी याद किया जाता और बोला जाता है।

bollywood,amitabh bachchan,shashi kapoor,deewar,deewar 44 years

कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन और शशि कपूर से पहले इस फिल्म के लिए यश चोपड़ा राजेश खन्ना और नवीन निश्चल के साथ वैजयंती माला को लेना चाहते थे। लेकिन इस फिल्म के कथा-पटकथाकार और संवाद लेखक सलीम-जावेद इसमें अमिताभ बच्चन और शुत्रघ्न सिन्हा को चाहते थे। इनका कहना था कि उन्होंने इस फिल्म की पटकथा को इन दोनों सितारों को नजर में रखकर ही लिखा है। शत्रु ने फिल्म में काम करने से इसलिए इंकार कर दिया क्योंकि पहले यह राजेश खन्ना को दी गई थी और उनकी उनसे बनती नहीं थी। वैजयंती माला ने इस फिल्म को इसलिए छोड़ दिया था क्योंकि इसमें से राजेश खन्ना बाहर हो गए थे और नवीन निश्चल ने भी इसीलिए इसे छोड़ दिया था। इसके अतिरिक्त उन्होंने इस फिल्म को इसलिए छोड़ा क्योंकि वे अमिताभ के साथ सैकण्ड लीड में नजर नहीं आना चाहते थे। हालांकि इस फिल्म के काफी वर्षों बाद उन्होंने ‘देशप्रेमी’ सैकण्ड लीड रोल अमिताभ के सामने किया था। ऐसा ही शत्रु के साथ हुआ था। बाद के वर्षों में वे अमिताभ के साथ सैकण्ड लीड में ‘दोस्ताना’, ‘नसीब’ और ‘काला पत्थर’ में नजर आए थे। अन्त में इस फिल्म में भाई के रोल में शशि कपूर नजर आए। हालांकि उस वक्त शशि कपूर अमिताभ बच्चन से उम्र में 4 वर्ष बड़े थे, लेकिन उन्होंने छोटे भाई की भूमिका निभाई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम