न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कुछ ही घंटों में Thugs Of Hindostan के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, यूट्यूब पर 40 लाख से ज्यादा बार देखा गया

आज रिलीज़ हुए अमिताभ बच्चन अभिनीत Thugs Of Hindostan के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Sep 2018 5:04:41

कुछ ही घंटों में Thugs Of Hindostan के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, यूट्यूब पर 40 लाख से ज्यादा बार देखा गया

आज रिलीज़ हुए अमिताभ बच्चन अभिनीत 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान Thugs Of Hindostan' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। यूट्यूब पर इस ट्रेलर को कुछ ही घंटों में 40 लाख से ज्यादा बार देखा जा चूका है। #ThugsOfHindostanTrailer ट्विटर पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स से इसे अलग-अलग तरह के रिएक्शन मिल रहे हैं। बॉलीवुड के दो दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन Amitabh Bachchan और आमिर खान Aamir Khan पहली बार फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में साथ नजर आ रहे हैं। इस मल्टी स्टारर फिल्म का ट्रेलर देखने में काफी दिलचस्प लगता है। दिवाली के मौके पर रिलीज़ होने वाली इस फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करे तो मानना है कि यह फिल्म 50 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगी।

बता दे, यह फिल्म 1839 के एक उपन्यास 'कंफेशंस ऑफ ए ठग' पर आधारित है। फिल्म को माल्टा व राजस्थान के रमणीय जगहों पर फिल्माया गया है। फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' को डिजिटल रूप में आईमैक्स फॉर्मेट में बनाया गया है। यह इस फॉर्मेट में पांचवीं भारतीय फिल्म है। इससे पहले 'धूम 3', 'बैंग बैंग', 'बाहुबली 2' व 'पद्मावत' को आईमैक्स फॉर्मेट का रूप दिया गया। फिल्म का ट्रेलर आज इसलिए रिलीज़ किया गया है क्योंकि आज मशहूर फिल्ममेकर और यशराज बैनर की नींव रखने वाले यश चोपड़ा की जयंती है। यह फिल्म दिवाली की धूम के बीच 8 नवबंर 2018 को रिलीज होने जा रही है।

bollywood,amitabh bachchan,aamir khan,thugs of hindostan,social media trending,youtube,thugs of hindostan trailer

इससे पहले निर्देशक ने ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के कलाकारों का मोशन पोस्टर दर्शकों के सामने पेश किया था। इस फिल्म में बतौर कलाकार अमिताभ बच्चन, आमिर खान, कैटरीना कैफ,फातिमा सना और जॉन क्लाइव दमदार लुक में नजर आने वाले हैं।

वही अगर हम ट्रेलर की बात करे तो ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के ट्रेलर की शुरुआत सबसे पहले ईस्ट इंडिया कंपनी को लेकर हुई। ट्रेलर में दर्शाया गया है कि कैसे ब्रिटिशर्स लोगों पर आत्याचार कर रहे हैं। लेकिन कुछ लोगों को ऐसे लोगों की गुलामी मंजूर नहीं थी। इसके बाद शानदार और एक यौद्ध के रुप में अमिताभ बच्चन को दिखाया जाता हैं। जो की एक दमदार डायलॉग के साथ जहाज पर एक रसी के सहारे उतरते हुए दिखाई देते हैं। इसमें वह ब्रिटिश को सबक सिखाते हुए नजर आते हैं।

bollywood,amitabh bachchan,aamir khan,thugs of hindostan,social media trending,youtube,thugs of hindostan trailer

बात करें तलवारबाजी की तो वह शानदार तरीके से उसे करते हुए दिखाई देते हैं। इसी बीच उनका साथ देने के लिए फातिमा सना जहाज पर दुश्मनों से लड़ाई करने के लिए उतर जाती हैं। ट्रेलर में ब्रिटिश अमिताभ बच्चन के साहस से घबरा जाते हैं और बोलते हैं, ‘कौन है वो आदमी?’ इस पर एक शख्स की आवाज आती है, ‘आजाद’।

ऐसे में आजाद यानी अमिताभ बच्चन को पकड़ने के लिए वह उनके ही जैसा तेज दिमाग आदमी को ढूंढने के लिए कहते हैं। तभी एंट्री होती है फिरंगी माल्लाह यानी आमिर खान की। ट्रेलर में वह शराब पीते हुए दिखाई देते हैं। इस फिल्म में आमिर खान का बेहद ही मस्त मौला किस्म का अंदाज नजर आने वाला है।

bollywood,amitabh bachchan,aamir khan,thugs of hindostan,social media trending,youtube,thugs of hindostan trailer

ट्रेलर के शुरू के हिस्से में ‘फिरंगी’ यानी आमिर खान, ‘आजाद’ यानी अमिताभ बच्चन के खिलाफ ब्रिटिशर्स के साथ हाथ मिलाते हुए दिखाई दिए हैं। लेकिन बाद में फिरंगी आजाद के साथ रहने का फैसाल करता है। फिर एक गाने में कैटरीना कैफ को नाचते हुए दिखाया गया हैं। आमिर खान और कैटरीना कैफ फिल्म में रोमांस भी करते हुए दिखाई देंगे। लेकिन ट्रेलर सही में दमदार है या नहीं वो तो आप खुद ही देखकर अंदाजा लगा सकते हैं।

bollywood,amitabh bachchan,aamir khan,thugs of hindostan,social media trending,youtube,thugs of hindostan trailer

यशराज फिल्म्स की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' बॉलीवुड की सबसे बड़ी रिलीज में से एक होगी। पहली बार भारतीय सिनेमा के दो सबसे बड़े सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और आमिर खान को एक साथ लाकर एक अविश्वसनीय कास्टिंग के साथ यह बॉलीवुड द्वारा निर्मित सबसे बड़ी फिल्म है। वाईआरएफ की मेगा एक्शन फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल