न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दूसरे हफ्ते ध्वस्त हुई आमिर-अमिताभ की 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां', 150 करोड़ का आंकड़ा छूना हुआ मुश्किल

महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और आमिर खान (Aamir Khan) स्टारर मेगा बजट फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां (Thugs Of Hindostan)' बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से दम तोड़ चुकी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Nov 2018 2:05:46

दूसरे हफ्ते ध्वस्त हुई आमिर-अमिताभ की 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां', 150 करोड़ का आंकड़ा छूना हुआ मुश्किल

महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और आमिर खान (Aamir Khan) स्टारर मेगा बजट फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां (Thugs Of Hindostan)' बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से दम तोड़ चुकी है, फिल्म का कलेक्शन दिन-ब-दिन गिरता ही जा रहा है, लेकिन फिल्म की कमाई दूसरे ही हफ्ते इतनी कम हो जाएगी, ऐसा मेकर्स ने भी नहीं सोचा होगा। यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई है। 50 करोड़ से ज्यादा की बंपर ओपनिंग देने वाली इस फिल्म के कलेक्शन में दूसरे वीकएंड पर 95% की गिरावट आई है, फिल्म ने महज 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन दिया है। नौबत यहाँ तक आ गई है कि कई प्रदर्शक मानसिक त्रासदी और अवसाद झेल रहे हैं। देशभर में जहां-जहां फिल्म को स्क्रीन्स दिए गए हैं, हर जगह फिल्म को रिलीज करने और थियेटर्स में चलाने से डिस्ट्रीब्यूटर्स को नुकसान ही हुआ है। करीब 300 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म से प्रोड्यूसर समेत एक्टर्स, डायरेक्टर और प्रदर्शकों में से किसी को भी फायदा नहीं हुआ। विजय आचार्य निर्देशित इस फिल्म को बनाकर निर्माता भी नुकसान में हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार एक फिल्म ट्रेडर ने बताया, "हमने ट्यूबलाइट में भी इसी तरह पैसे गंवा दिए थे, हालांकि सलमान खान ने हमें पैसे वापस कर दिए थे। अब हम रिफंड का दावा करने के लिए अपने क्षेत्र के डिस्ट्रीब्यूटर्स से कॉन्टैक्ट करने की योजना बना रहे हैं क्योंकि हम जानते हैं कि उन्होंने मीनिमम गारंटी कॉन्ट्रैक्ट की वजह से इस फिल्म से पर्याप्त पैसा कमाया हैं।

सोमवार यानि कल इस फिल्म ने मात्र 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के दूसरे सोमवार 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' ने महज 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म 12 दिनों में 140 करोड़ रुपये कमा चुकी है। इस रफतार से तो फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी । 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां (Thugs Of Hindostan)' ने पहले हफ्ते 134 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। भारत के साथ विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म कमाल नहीं दिखा पा रही है। 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' में पहली बार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और आमिर खान (Aamir Khan) की जोड़ी नजर आ रही है, और फिर इस फिल्म पर लगभग 300 करोड़ रु. खर्च किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि फिल्म को लेकर अच्छे रिव्यू नहीं आए हैं। बावजूद इसके 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां (Thugs of Hindostan)' बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग डे पर कमाई करने वाली फिल्म बताई जा रही है। लेकिन हर गुजरते दिन के साथ फिल्म की कमाई में बुरी तरह गिरावट आ रही है।

हालाकि इस फिल्म ने अपने डिजिटल राइट्स से भी तगड़ी रकम वसूल की है। जिसके कारण इसके नाम यह रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है कि यह अब तक की सबसे कीमती डिजिटल राइट्स वाली फिल्म है। आमिर और अमिताभ की इस फिल्म के सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स फिल्म रिलीजिंग से पहले ही 150 करोड़ रुपये में बेचे जा चुके हैं। इससे पहले इस रिकॉर्ड की बात की जाए तो सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' के राइट्स 130 करोड़ रुपये में बिके थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक