न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमिताभ बच्चन विशेष : करियर के इस मुकाम पर भी केन्द्र में नजर आते हैं अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) 15 फरवरी को अपने करियर के 50 वर्ष पूरे करने जा रहे हैं (Amitabh Bachchan 50 Years in Bollywood)।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 07 Feb 2019 6:17:44

अमिताभ बच्चन विशेष : करियर के इस मुकाम पर भी केन्द्र में नजर आते हैं अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) 15 फरवरी को अपने करियर के 50 वर्ष पूरे करने जा रहे हैं (Amitabh Bachchan 50 Years in Bollywood)। सदी के इस महानायक ने बॉलीवुड के कमोबेश हर बड़े सितारे के साथ काम किया है। आज भी उनको लेकर जिन फिल्मों का निर्माण किया जाता है उसमें उनकी भूमिका केन्द्र में होती है, फिर चाहे दूसरे सितारों के रूप में आमिर खान हो, दीपिका पादुकोण हो, रणबीर कपूर हों या फिर तापसी पन्नू हो। फिल्म की धुरी में अमिताभ ही होते हैं। हमने जिन फिल्मों का ऊपर जिक्र किया है उनमें उन्होंने इन्हीं सितारों के साथ काम किया है। उनकी आने वाले समय में भी कुछ ऐसी फिल्मों का निर्माण हो रहा है जिसमें उनकी भूमिका केन्द्र में है।

amitabh bachchan,amitabh bachchan 50 years in bollywood,amitabh bachchan bollywood journey,bollywood,bollywood news

वर्ष 2000 में बतौर चरित्र अभिनेता फिल्मों में दिखायी दे रहे अमिताभ बच्चन ने आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी दूसरी फिल्म ‘मोहब्बतें’ से बॉलीवुड में पारी की शुरूआत की। कहने को तो यह पूरी तरह से शाहरुख खान की फिल्म थी लेकिन इस फिल्म में अमिताभ द्वारा निभाया गया नारायण शंकर का किरदार ऐसा था तो फिल्म की धुरी था। पूरी फिल्म उसके इर्द गिर्द थी न कि शाहरुख खान के। शाहरुख खान तो इस फिल्म में सिर्फ खानापूर्ति के तौर पर नायक के रूप में दिखायी दिए थे। इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन ने 2000 में बेस्ट स्पोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था।

amitabh bachchan,amitabh bachchan 50 years in bollywood,amitabh bachchan bollywood journey,bollywood,bollywood news

ऐसा ही कुछ उनकी फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ को लेकर हुआ था। इस फिल्म में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन जैसे सितारे थे लेकिन पूरी फिल्म अमिताभ के किरदार यशवर्धन रायचंद के इर्द गिर्द घूमती है। इस फिल्म के लिए भी अमिताभ बच्चन को वर्ष 2001 के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामित किया था। यह तो गुजरे दो दशक की बात है लेकिन हाल ही कुछ वर्षों की उनकी फिल्मों को देखा जाए तो हम पाते हैं कि दर्शकों ने चाहे फिल्म को स्वीकार किया हो या नहीं लेकिन फिल्म का कथानक और उनका अभिनय हमेशा दर्शकों की नजरों में अव्वल रहा है।

amitabh bachchan,amitabh bachchan 50 years in bollywood,amitabh bachchan bollywood journey,bollywood,bollywood news

यदि गत कुछ वर्षों में प्रदर्शित हुई फिल्मों पर नजर डालें तो दिखाई देता है कि उन्हीं को केन्द्र में रखकर फिल्म का कथानक लिखा गया है। ‘सत्याग्रह’, ‘भूतनाथ रिर्टन्स’, ‘पीकू’, ‘शमिताभ’, ‘वजीर’, ‘तीन’, ‘पिंक’, ‘सरकार-3’, ‘102 नॉट आउट’ ऐसी ही फिल्में रहीं हैं जिनमें उनके साथ दूसरे नामी सितारे रहे लेकिन फिल्म के केन्द्र में वही रहे हैं। इस वर्ष बॉक्स ऑफिस पर उनकी तीन फिल्मों का प्रदर्शन होने की उम्मीद है। यह तीन फिल्में हैं—बदला, ब्रह्मास्त्र और झुंड—इन तीनों फिल्मों को नामी निर्देशक निर्देशित कर रहे हैं। अमिताभ के साथ इन फिल्मों में बड़े सितारे—तापसी पन्नू और रणबीर कपूर आलिया भट्ट—हैं लेकिन फिल्म का कथानक पूरी तरह से अमिताभ को केन्द्र में रखकर लिखा गया है। ‘ब्रह्मास्त्र’ को तीन भागों में बनाया जा रहा है। यह करण जौहर की फिल्म है जिसे अयान मुखर्जी निर्देशित कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल