न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस: फिर दिखेगा हॉलीवुड का जलवा, ‘अमावस’ को टक्कर देगी ‘अलिटा बेटल एंजेल’

इस सप्ताह बॉक्स ऑफिस पर एक साथ छह फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है। इन छह फिल्मों में पाँच हिन्दी फिल्में—अमावस, पार्किंग क्लोज्ड, झोल, झूठा कहीं का व दोस्ती के साइड इफेक्ट्स—और एक अंग्रेजी हॉलीवुड फिल्म— ‘अलिटा बेटल एंजेल’—है

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 06 Feb 2019 1:56:58

बॉक्स ऑफिस: फिर दिखेगा हॉलीवुड का जलवा, ‘अमावस’ को टक्कर देगी ‘अलिटा बेटल एंजेल’

पिछले पूरे एक महीने से बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता का परचम लहरा रही ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ और दो सप्ताह पूर्व प्रदर्शित हुई ‘मणिकर्णिका: झांसी की रानी’ को इस सप्ताह बॉक्स ऑफिस पर एक साथ प्रदर्शित होने वाली छह फिल्मों से मुकाबला करना पड़ेगा। इसके चलते इन दोनों फिल्मों के न सिर्फ शोज में कमी आएगी अपितु इनके सिनेमाघरों को भी कम किया जाएगा। विशेष रूप से ‘मणिकर्णिका’ को इसका नुकसान होगा, क्योंकि कारोबार की दृष्टि से वह ‘उरी’ से काफी पीछे चल रही है।

bollywood,alita battle angel,amavas

इस सप्ताह बॉक्स ऑफिस पर एक साथ छह फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है। इन छह फिल्मों में पाँच हिन्दी फिल्में—अमावस, पार्किंग क्लोज्ड, झोल, झूठा कहीं का व दोस्ती के साइड इफेक्ट्स—और एक अंग्रेजी हॉलीवुड फिल्म— ‘अलिटा बेटल एंजेल’—है जिसका हिन्दी में डब वर्जन प्रस्तुत किया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शित होने वाली इन छह फिल्मों में से सर्वाधिक दर्शक हॉलीवुड फिल्म को मिलने की संभावना है। इन दिनों टीवी चैनलों पर ‘अलिटा बेटल एंजेल’ का जबरदस्त प्रमोशन किया जा रहा है। इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का बेहतरीन रेस्पांस मिला है जिसके चलते उम्मीद है कि यह प्रदर्शित होने वाली पांच हिन्दी फिल्मों पर भारी रहेगी। इसे सर्वाधिक दर्शकों का समर्थन मिलेगा।

bollywood,alita battle angel,amavas

हॉलीवुड फिल्म ‘अलिटा बेटल एंजेल’ के बाद हिन्दी फिल्म ‘अमावस’ को दर्शकों का सहारा मिलेगा। यह एक हॉरर फिल्म है जिसमें सचिन जोशी के साथ नरगिस फाखरी नजर आएंगी। पहले यह फिल्म गत 11 जनवरी को प्रदर्शित होने जा रही थी लेकिन अचानक से इसे आगे बढ़ा दिया गया था। हॉलीवुड फिल्म के बाद इस फिल्म को सर्वाधिक सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जा रहा है। हरियाणा की प्रसिद्ध नृत्यांगना सपना चौधरी ने भी बॉलीवुड में प्रवेश कर लिया है। उनकी अभिनीत पहली फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ का प्रदर्शन भी 8 फरवरी को होने जा रहा है। इस फिल्म का जोर हरियाणा के अतिरिक्त दिल्ली, एनसीआर और नोएडा में ज्यादा नजर आ रहा है। इन क्षेत्रों में इस फिल्म को बहुतायत में दर्शकों का समर्थन मिलने की संभावना है। राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात मध्यप्रदेश में इसे दर्शकों के कम समर्थन की संभावना के चलते सीमित सिनेमाघरों और शोज में प्रदर्शित किया जा रहा है। शेष रही तीन फिल्मों झूठा कहीं का, पार्किंग क्लोज्ड और झोल को लेकर कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। इन फिल्मों का प्रचार न के बराबर किया गया है और दर्शकों को इस बात की कोई जानकारी भी नहीं है कि इन नामों से कोई फिल्म बनी हैं और इनका प्रदर्शन होने जा रहा है।

bollywood,alita battle angel,amavas

वैसे भी बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्में कोई उम्मीद नहीं जगा पायी हैं। गत सप्ताह प्रदर्शित हुई ‘एक लडक़ी को देखा तो ऐसा लगा’ सिर्फ मेट्रो सिटीज में दर्शकों को अपनी ओर आकर्षिक कर पायी है। छोटे और मझोले शहरों में इसे दर्शकों ने अस्वीकार कर दिया है। वहीं इस फिल्म के साथ प्रदर्शित हुई हॉलीवुड फिल्म ‘एस्केप रूम’ और हिन्दी फिल्म ‘मनसुख चतुर्वेदी की आत्मकथा’ दर्शकों का इंतजार करते रह गईं। हाँ ‘उरी’ और ‘मणिकर्णिका’ जरूर दर्शकों को अपनी ओर लगातार खींचने में कामयाब हुई हैं। हालांकि इस सप्ताह एक साथ इतनी फिल्मों के प्रदर्शन को देखते हुए इनके कारोबार पर खासा असर देखने को मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम