न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दीपिका-रणवीर की शादी की तारीख आने के बाद अब आलिया ने रणबीर को लेकर कही यह बात...

यह दोनों इस साल 20 नवंबर को शादी के बंधन में बधेंगे। बता दें कि दीपिका और रणवीर की सगाई श्रीलंका में हुई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Aug 2018 3:10:12

दीपिका-रणवीर की शादी की तारीख आने के बाद अब आलिया ने रणबीर को लेकर कही यह बात...

एक तरफ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई के चर्चे हैं, वहीं दूसरी ओर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तारीख भी कन्फर्म हो गई है। जानकारी के मुताबिक यह दोनों इस साल 20 नवंबर को शादी के बंधन में बधेंगे। बता दें कि दीपिका और रणवीर की सगाई श्रीलंका में हुई थी। सूत्रों के अनुसार, चूंकि यह मौका दीपिका और रणवीर के लिए बेहद खास है, इसलिए इस शादी में सिर्फ दोनों के खास दोस्त और परिवारवाले शामिल होंगे। गेस्ट लिस्ट में सिर्फ 30 लोग ही शामिल हैं और यह शादी इटली के लेक कोमो में होगी। रणवीर और दीपिका की यह फेवरिट लोकेशन है और इसलिए वे चाहते हैं कि इस शादी में सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हों। हालांकि रणवीर और दीपिका भारत आने पर दो रिसेप्शन रखेंगे। एक रिसेप्शन मुंबई में तो वहीं दूसरा दीपिका के होम टाउन बेंगलुरु में।

दीपिका और रणवीर की शादी की डेट पक्की होने के बाद अब सबके दिमाग में एक ही सवाल उठ रहा होगा कि बॉलीवुड के दूसरे लवबर्ड रणबीर और आलिया की शादी कब होगी। बॉलीवुड गलियारों में खबरे है कि रणबीर और आलिया साल 2020 तक शादी कर सकते हैं। इस बीच रणबीर से अफेयर को लेकर आलिया का बड़ा बयान सामने आया है। आलिया और रणबीर के अफेयर की खबरें 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग के दौरान से ही आने लगी थीं। हालांकि कभी दोनों स्टार ने इस बारे में कुछ भी साफ-साफ नहीं कहा लेकिन इशारों-इशारों में दिल की बात कई बार जाहिर कर चुके हैं।

bollywood,alia bhatt,ranbir kapoor,wedding,deepika padukone,ranveer singh

हाल ही में आलिया भट्ट ने मीडिया से बात की इस दौरान जब उनसे रणबीर और उनके रिश्ते पर पूछा गया तो उन्होंने इस तरह से बात को घुमा दिया। आलिया भट्ट ने कहा - 'मैं अफवाहों पर रिएक्ट नहीं करती। अफवाहों पर कुछ भी रिएक्ट नहीं किया जाता। जब तक यह अफवाह मेरे बाथरूम तक नहीं पहुंच रहीं तब तक ठीक है। अगर आप मेरे बारे में बात कर रहे हैं इसका मतलब मुझमें कुछ तो है। मैं प्रोफेशनली और पर्सनली अच्छी जगह पर हूं इसलिए इन बातों से मुझे फरक नहीं पड़ता।'

आपको बता दें, आलिया अक्सर रणबीर कपूर के परिवार के साथ समय बिताते हुए देखी जाती हैं। कुछ दिन पहले नीतू कपूर ने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि रणबीर को 'दाल चावल' वाली लड़की पसंद आएगी। इसके बाद आलिया ने इंस्टाग्राम पर फैंस के सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि उन्हें 'घर का खाना बेहद पसंद है'। ऐसे में नीतू के बयान से आलिया के जवाब को जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल यह देखना होगा कि रणबीर और आलिया अपने रिश्ते कब खुलेआम स्वीकार करते हैं। यह दोनों स्टार इन दिनों 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में पहली बार रणबीर और आलिया एक साथ बड़े परदे पर नजर आएंगे। इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में इन दोनों स्टार्स के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक