न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाक में प्रदर्शित नहीं होगी ‘राजी’!

पिछली 10 तारीख को आलिया भट्ट स्टारर मेघना गुलजार निर्देशित फिल्म ‘राजी’ का ट्रेलर जारी किया गया है

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 19 Apr 2018 5:16:02

पाक में प्रदर्शित नहीं होगी ‘राजी’!

पिछली 10 तारीख को आलिया भट्ट स्टारर मेघना गुलजार निर्देशित फिल्म ‘राजी’ का ट्रेलर जारी किया गया है। पिछले 10 दिनों में इस ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचाने के साथ ही बॉलीवुड के गलियारों में एक सवालिया निशान छोड़ा है कि क्या मेघना गुलजार की यह फिल्म पाकिस्तान में प्रदर्शित हो पाएगी। क्या पाकिस्तान उसे अपने यहाँ प्रदर्शित करने की इजाजत देगा। बॉलीवुड में तो यहाँ तक कहा जा रहा है कि पाकिस्तान में करण जौहर की ‘राजी’ तो क्या उनके बैनर की आने वाली फिल्मों को भी प्रदर्शित नहीं करने दिया जाएगा। ‘राजी’ पूरी तरह से पाकिस्तान के खिलाफ है। ऐसे में वहाँ की सरकार क्योंकर इस फिल्म को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगी। राजी भारत - पाकिस्तान के असहज से रिश्तों पर बनी हुई फिल्म है। ऐसे में कोई दो राय नहीं है कि फिल्म पाकिस्तान में कतई नहीं रिलीज होगी।

bollywood,alia bhatt,raazi,pakistan,raazi movie,raazi songs,download raazi,raazi full movie

हाल ही में फिल्म का पहला गाना ‘ऐ वतन लॉन्च किया गया’ और इस लॉन्च के दौरान, फिल्म निर्देशक मेघना गुलजार से जब यह पूछा गया कि क्या पाकिस्तान में आपकी फिल्म ‘राजी’ का प्रदर्शन संभव है। उन्होंने कहा कि यह तो फिल्म निर्माता करण जौहर जाने की फिल्म वहाँ पर प्रदर्शित होगी या नहीं। मेरा काम था फिल्म बनाना, सितारों से अभिनय करवाना, पटकथा के अनुरूप फिल्म को पेश करना। प्रदर्शन होना या न होना मेरा विषय नहीं है। यह निर्माता की जिम्मेदारी होती है कि वह अपनी फिल्म को कहाँ-कहाँ पर प्रदर्शित करेगा।

bollywood,alia bhatt,raazi,pakistan,raazi movie,raazi songs,download raazi,raazi full movie

आलिया भट्ट अभिनीत ‘राजी’ एक कश्मीरी लडक़ी ‘सहमत’ की कहानी है जिसे 1971 के भारत - पाकिस्तान युद्ध के दौरान, जासूस बनाकर पाकिस्तान भेजा जाता है। इसके लिए सहमत की शादी एक पाकिस्तानी आर्मी ऑफिसर से की जाती है, जिसका किरदार विक्की कौशल निभा रहे हैं।

bollywood,alia bhatt,raazi,pakistan,raazi movie,raazi songs,download raazi,raazi full movie

कहा जा रहा है कि करण जौहर की यह फिल्म हरिंदर सिक्का के उपन्यास ‘कॉलिंग सहमत’ पर आधारित है, लेकिन साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। ऐसे में दर्शक असमंजस में है कि फिल्म उपन्यास पर बनी है या फिर वास्तविक घटनाओं पर इसे बनाया गया है। यदि दर्शकों ने इस फिल्म के ट्रेलर को गौर से नहीं देखा है तो उसे गौर से देखिए। फिल्म के किरदार आपके दिमाग में फोटो कॉपी की तरह छा जाते हैं। संवाद इतने शानदार है जो दिलो-दिमाग में उतर जाते हैं।

bollywood,alia bhatt,raazi,pakistan,raazi movie,raazi songs,download raazi,raazi full movie

वैसे भी पाकिस्तान आम तौर पर उन भारतीय फिल्मों को प्रदर्शित नहीं होने देता है जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ कुछ बोला जाता है। इस वर्ष उसने अक्षय कुमार की पैडमैन और अनुष्का शर्मा की परी का प्रदर्शन नहीं होने दिया है। पैडमैन जब वहां बैन हुई तो लोगों ने पाकिस्तान की हंसी भी उड़ाई और इसका विरोध भी किया लेकिन पाकिस्तान ने साफ किया कि ऐसी फिल्में उनकी परंपरा और संस्कृति के खिलाफ हैं। गत वर्ष उसने सलमान खान की ‘टाइगर जिंदा है’ को भी प्रतिबंधित कर दिया था। हालांकि इस फिल्म में दोनों देशों को मिलकर काम करते हुए दिखाया गया था। इसके बावजूद पाकिस्तान का दर्शक भारत की यह फिल्म नहीं देख पाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक