'डियर जिंदगी' में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की अनूठी केमिस्ट्री को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था। वही हम कहे हाल ही में हुई एक अवॉर्ड नाइट में अलिया भट्ट ने शाहरुख खान को इग्नोर किया तो आपको थोडा झटका लगेगा, लेकिन यह सच है, हाल ही में लक्स गोल्डन रोज द्वारा आयोजित अवॉर्ड शो के दौरान आलिया ने शाहरुख खान को इग्नोर किया तो वही शाहरुख भी कुछ इस तरह अपनी खुन्नस निकालते नजर आए कि देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आलिया भट्ट अपने अलग ही स्टाइल में एंग्री यंगमेन अमिताभ बच्चन के नास्तिक फिल्म का डायलॉग बोल रही हैं। जैसे ही आलिया 'आज खुश तो बहुत होगे तुम...' बोलती हैं शाहरुख हाथ में एक फेदर लेकर आते हैं और आलिया को डिस्टर्ब करने लगते हैं।














