न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रियल लाइफ के अनुभव से आसान हुआ प्रेम दृश्यों को फिल्माना: अली फजल

बॉलीवुड में अपनी फिल्म फुकरे और वेब सीरीज मिर्जापुर के लिए ख्यात अभिनेता अली फजल (Ali Fazal) की पिछले दिनों तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मिलन टाकीज (Milan Talkies)’ का प्रदर्शन हुआ है

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 19 Mar 2019 2:37:27

रियल लाइफ के अनुभव से आसान हुआ प्रेम दृश्यों को फिल्माना: अली फजल

बॉलीवुड में अपनी फिल्म फुकरे और वेब सीरीज मिर्जापुर के लिए ख्यात अभिनेता अली फजल (Ali Fazal) की पिछले दिनों तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मिलन टाकीज (Milan Talkies)’ का प्रदर्शन हुआ है। फिल्म को समीक्षकों ने सराहा लेकिन जनता ने उसे वो तवज्जो नहीं दी जो उसे मिलनी चाहिए। हालांकि जिन दर्शकों ने इस फिल्म को देखा उन्होंने अली के काम की प्रशंसा की। यह एक सुखद संयोग है कि अभिनेता अली फजल (Ali Fazal) ने अपनी पहली फुल रोमांटिक फिल्म ‘मिलन टॉकीज (Milan Talkies)’ ऐसे समय में की है जब वे अभिनेत्री ऋचा चड्ढा (Richa Chadda) के साथ प्रेम प्रसंग को लेकर वह सुर्खियों में बने रहते हैं।

ali fazal,milan talkies,richa chadda,ali fazal movies,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

अपने ताजा दिए एक साक्षात्कार में इस बात को वे स्वीकार भी करते हैं। इन दिनों सफल डिजिटल सीरीज ‘मिर्जापुर (Mirzapur)’ के दूसरे सीजन की तैयारी कर रहे अली ने स्वीकार किया कि वास्तविक जिंदगी में प्यार में होने से ऑनस्क्रीन का प्यार ज्यादा दिलचस्प बन जाता है। उनका कहना है मुझे पूरा भरोसा है कि प्यार को जिस नजरिए से आप देखते हैं तो वह उसे प्रभावित करता है। यह कैसे नहीं करेगा। लेकिन ‘मिलन टॉकीज’ में प्यार को दर्शाने के लिए मैंने अपनी भावनाओं से कहीं ज्यादा भरोसा निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के मार्गदर्शन पर किया। उन्होंने कभी भी पूरी तरह से प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म नहीं बनाई थी और मैंने भी नहीं की थी।

ali fazal,milan talkies,richa chadda,ali fazal movies,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

अली ने पर्दे पर प्रेम कहानियों की कमी पर अफसोस जाहिर किया। उन्होंने कहा, हमें ‘मिलन टॉकीज (MIlan Talkies)’ जैसी विशुद्ध प्रेम कहानियां वास्तव में देखने को नहीं मिलतीं। इसमें फिल्मी प्रेम कहानी के हर रूप को दर्शाया है और फिर भी इस फिल्म में प्यार को लेकर एक ताजगी और नयापन है। ‘मिलन टॉकीज (MIlan Talkies)’ में प्रेमी जोड़े को सेक्स को लेकर जिस तरह से मुखर दिखाया गया है, वह कम ही फिल्मों में देखने को मिलता है। इस बारे में अभिनेता ने कहा कि जिस तरह से हमने इस फिल्म में दिखाया है वैसे ही आजकल युवा जोड़े सेक्स के बारे में बात करते हैं और संबंध बनाते हैं। अली इन दिनों जहाँ एक तरफ मिर्जापुर के दूसरे सीजन को कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उन्होंने हाल ही में ‘भूत पुलिस (Bhoot Police)’ नामक एक फिल्म में काम करना स्वीकार किया है जिसमें सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) उनके साथ काम करते नजर आएंगे। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसको लेकर वे पूरी तरह आशान्वित नजर आते हैं। पहले इस फिल्म का नाम ‘तांत्रिक (Tantrik)’ था, जिसे बदल कर ‘भूत पुलिस’ कर दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम