न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘वीर सूर्यवंशी’: एटीएस चीफ के किरदार में होंगे अक्षय कुमार, साथ में होंगे ‘सिंघम’ और ‘सिम्बा’

गत 28 दिसम्बर को प्रदर्शित हुई रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ के अन्त में उनकी आने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की एक झलक दिखायी गई।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 29 Dec 2018 10:53:29

‘वीर सूर्यवंशी’: एटीएस चीफ के किरदार में होंगे अक्षय कुमार, साथ में होंगे ‘सिंघम’ और ‘सिम्बा’

गत 28 दिसम्बर को प्रदर्शित हुई रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ के अन्त में उनकी आने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की एक झलक दिखायी गई। इस फिल्म में अक्षय कुमार नजर आएंगे, जो पहली बार रोहित शेट्टी के निर्देशन में काम करेंगे। इस फिल्म की पहली झलक के साथ ही यह भी स्पष्ट हो गया कि आगामी अप्रैल माह से शुरू होने वाली इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ अजय देवगन और रणवीर सिंह भी कैमियो करते नजर आएंगे।

अजय देवगन और रणवीर सिंह के कैमियो का अंदाजा पहली झलक में बोले गए अजय देवगन के संवाद से मिलता है जिसमें वे अक्षय कुमार से कह रहे हैं कि आपको एटीएस चीफ का पद मुबारक हो। मिलते हैं आपसे जल्दी ही। इस एक संवाद से स्पष्ट हो जाता है कि रोहित शेट्टी अपनी फिल्मों के तीसरे पुलिस अधिकारी ‘वीर सूर्यवंशी’ के साथ बाजीराव सिंघम और सिम्बा को जोडने जा रहे हैं। अब यह तो देखने वाली बात होगी कि रोहित अपनी अगली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में अजय और रणवीर सिंह को किस अंदाज में परदे पर पेश करते हैं। ‘सिम्बा’ में अजय देवगन की एंट्री पर दर्शकों ने जो रिएक्ट किया वह लाजवाब था। इतनी तालियाँ और सीटियाँ तो रणवीर सिंह के एंट्री पर भी नहीं बजी। अपने चंद मिनटों के रोल में अजय देवगन रणवीर सिंह पर इतने भारी पडे कि दर्शक फिल्म खत्म होने के बाद सिम्बा के स्थान पर सिंघम का जिक्र करते नजर आए।

bollywood,Akshay Kumar,suryavanshi,simmba,singham,ajay devgn,ranveer singh

इससे पहले पिछले काफी दिनों से रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार के बारे में समाचार आ रहे थे जिनमें कहा जा रहा था कि जल्द ही यह जोडी परदे एक साथ कमाल दिखाती नजर आएगी। इस बात को रोहित शेट्टी ने आज प्रदर्शित ‘सिम्बा’ के जरिये दर्शाया है। फिल्म में जहाँ अजय देवगन का कैमियो है वहीं दूसरी ओर इस फिल्म में अक्षय कुमार का सरप्राइज कैमियो भी है। इस किरदार के जरिये रोहित शेट्टी ने एक और पुलिस वाले ‘सूर्यवंशी’ को दर्शकों के सामने पेश किया है।

बताया जा रहा है कि रोहित अक्षय को लेकर ‘सूर्यवंशी’ नामक फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह फिल्म भी सिंघम और सिंबा की तर्ज पर पुलिस वाले की कहानी कहेगी। इस फिल्म की शूटिंग अप्रेल 2019 में शुरू होगी।

अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की अगली फिल्म को बहुत बड़े स्तर पर शूट किया जाएगा। यह पहला मौका है जब रोहित और अक्षय ने किसी प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है, जिस कारण दोनों शिकायत का कोई भी मौका नहीं छोडना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि अक्की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में अदाकारी करने के साथ-साथ, इसे प्रोड्यूस भी करेंगे। राउडी राठौड के बाद अक्षय कुमार की यह पहली एक्शन पैक्ड फिल्म होगी जिसमें वे एक बार फिर से पुलिस वाले की भूमिका में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम