न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलीज से पहले फिल्‍म ‘2.0’ का आया एक और धमाकेदार टीजर, देखे

अक्षय कुमार ने अपने ऑफीशि‍यल इंस्टाग्राम पर एक और धमाकेदार टीजर शेयर किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 22 Nov 2018 3:43:59

रिलीज से पहले फिल्‍म ‘2.0’ का आया एक और धमाकेदार टीजर, देखे

29 नवंबर को रिलीज़ होने वाली रजनीकांत-अक्षय कुमार ( Rajnikanth-Akshay Kumar ) स्टारर फिल्म '2.0' भारतीय इतिहास में अब तक की सबसे मंहगी फिल्म है। वहीं इस फिल्‍म के लगातार आ रहे धमाकेदार टीजर और पोस्‍टर लोगों के बीच फिल्म के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न कर रहे है। 600 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ऑफ सर्टिफिकेशन से हरी झंडी मिल चुकी है और अब फिल्म यूए सर्टिफिकेट के साथ रिलीज की ओर आगे बढ़ चुकी है। इस फिल्म का रनिंग टाइम महज 148 मिनट ही है। यानी फिल्म 2 घंटे 28 मिनट के टाइम ड्यूरेशन के साथ रिलीज होने वाली है। ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को हिंदी में करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स के तहज रिलीज किया जा रहा है। खास बात ये है कि पूरी फिल्म को 3डी में ही शूट किया गया है। ऐसा करने वाली ये पहली भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म में रजनीकांत-अक्षय कुमार के अलावा, एमी जैक्सन, आदिल हुसैल और सुधांशु पांडे अहम किरदारों में है। वही इन्ही ख़बरों के बीच अक्षय कुमार ने अपने ऑफीशि‍यल इंस्टाग्राम पर एक और धमाकेदार टीजर शेयर किया है। इस टीजर में वो पहले आए पोस्टर्स से कहीं ज्‍यादा खूंखार दिख रहे हैं।

इस टीज़र में आप देख सकते हैं कि अक्षय कुमार एक खतरनाक पक्षी के रुप में दिखाई दे रहे हैं। इस टीजर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, ”2.0′ को सिर्फ 7 दिन बाकी, अगले गुरुवार को खत्म होगा इंतजार!’ गौरतलब है कुछ दिन पहले रिलीज हुआ इस फिल्‍म का ट्रेलर लोगों को बेहद पसंद आया था। वहीं आपको बता दें कि रजनीकांत-अक्षय कुमार ( Rajinikanth-Akshay Kumar ) की इस फिल्म को हिन्दी में धर्मा प्रोडक्शन के करण जौहर प्रस्तुत करने जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि करण जौहर ने 2.0 के हिन्दी वर्जन के अधिकारों को बाहुबली-2 से भी ज्यादा कीमत देकर खरीदा है। इस फिल्म को वे उत्तर भारत के 3000 सिनेमाघरों में पेश करने की योजना बना रहे हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि 2.0 को लाइका प्रोडक्शन हाउस भारत के 6500 सिनेमाघरों में पेश करने की योजना बना रहा है। निर्देशक एस.एस. राजामौली की बाहुबली-2 को इतने ही सिनेमाघरों में पेश किया गया था। वही इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। खबरों की माने तो इस फिल्म ने तमिल सिनेमा इंडस्ट्रीज में प्री-रिलीज एडवांस बुकिंग 120 करोड़ रुपये की कर ली है। ये तमिल सिनेमा का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। बल्कि साउथ सिनेमा में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली ये पहली फिल्म बनी है। इस तरह के आंकड़ें से हम उम्मीद कर सकती हैं कि फिल्म सिनेमाई इतिहास में अब तक के सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ सकती है। इसी से साथ ये फिल्म नए और विशाल आंकड़े के साथ एक नया बेंचमार्क हासिल कर सकती है।

bollywood,Akshay Kumar,rajinikanth,2point0 teaser,2 0 teaser

करण जौहर को उम्मीद है कि उनके द्वारा प्रदर्शित 2.0 का हिन्दी वर्जन पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगा। हालांकि ट्रेड विश्लेषकों का आंकलन है कि यह फिल्म पहले दिन हिन्दी भाषायी क्षेत्र में 40-45 करोड़ का कारोबार करेगी। अक्षय कुमार सफल हैं लेकिन इतने नहीं जो अपने नाम पर 50 करोड़ पहले दिन खींच सकें और रजनीकांत हिन्दी भाषी क्षेत्रों में इतने लोकप्रिय नहीं हैं। यदि यह फिल्म पहले दिन 50 करोड़ का आंकड़ा छूने में कामयाब होती है तो इसका श्रेय सिर्फ इसकी हाइप को जाएगा।

इस फिल्म मे रजनीकांत के साथ अक्षय कुमार भी मुख्य भूमिका मे नजर आने वाले हैं। जहां इस फिल्म मे अक्षय पहली बार विलेन का किरदार निभाएंगे वहीं रजनी एक साइंटिस्ट और रोबोट के रोल मे दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। फिल्म मे अक्षय और रजनीकांत के अलावा एमी जैक्सन, आदिल हुसैन और सुधांशु पांडे भी अहम रोल निभाते नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक