न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘नया भारत’: सलमान और अक्षय को लेकर बन सकती है

दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार, जो भारत कुमार उपनाम से भी जाने जाते हैं, वह यह देखकर खुश हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 12 Apr 2018 5:17:02

‘नया भारत’: सलमान और अक्षय को लेकर बन सकती है

दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार, जो भारत कुमार उपनाम से भी जाने जाते हैं, वह यह देखकर खुश हैं कि 45 साल पहले जो काम उन्होंने शुरू किया था, उसे आज के दौर के सुपरस्टार अक्षय और सलमान खान आगे बढ़ा रहे हैं। अक्षय जो फिल्में कर रहे हैं, उसे मनोज (81) समाज में बदलाव लाने वाला सिनेमा मानते हैं। सलमान ‘भारत’ नाम की फिल्म कर रहे हैं। 1970 के दशक की क्लासिक फिल्मों ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’ और ‘रोटी कपड़ा और मकान’ में मनोज के किरदारों का नाम भारत था।

मनोज ने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि भारत नाम पर मेरे पास कोई कॉपीराइट दावा है। हर कोई भारत है। मुझे खुशी है कि सलमान और अक्षय जैसे सुपरस्टार उन नायकों का किरदार निभा रहे हैं जो एक सामाजिक जागृति, एक नई सुबह, नया भारत ला सकते हैं।’ वास्तव में, मनोज 1970 के अंतिम दशक में राजेश खन्ना के साथ ‘नया भारत’ नाम की एक फिल्म बनाना चाहते थे। उनका मानना है कि आज ‘नया भारत’ सलमान और अक्षय को लेकर बन सकती है।

उन्होंने कहा, ‘अगर आप अपने काम के प्रति ईमानदार हैं और समाज में बदलाव लाने की इच्छा के प्रति ईमानदार हैं तो दर्शक आपके प्रयास को अपनाएंगे। मैं सलमान और अक्षय के काम में ईमानदारी देखता हूं, जो व्यर्थ नहीं जाएगा।’ मनोज जल्द ही एक और फिल्म का निर्देशन करना चाहते हैं। मनोज कुमार ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा- ‘मैं अपने चप्पल पहने हुए ही मरना चाहता हूं। मैं जल्द से जल्द निर्देशन में वापसी करने की योजना बना रहा हूं।’

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का

दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति

INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान

'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज

10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप

सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद

अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी

धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय

हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल