न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलीज से पहले धमाका, रजनीकांत-अक्षय कुमार की '2.0' ने अपने नाम किया ये बड़ा रिकॉर्ड

खबर के अनुसार इस फिल्म ने तमिल सिनेमा इंडस्ट्रीज में प्री-रिलीज एडवांस बुकिंग 120 करोड़ रुपये की कर ली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Nov 2018 12:56:21

रिलीज से पहले धमाका, रजनीकांत-अक्षय कुमार की '2.0' ने अपने नाम किया ये बड़ा रिकॉर्ड

600 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई रजनीकांत-अक्षय कुमार ( Rajinikanth-Akshay Kumar ) की फिल्म '2.0 (2point0) ' अब कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है। रजनीकांत-अक्षय कुमार ( Rajinikanth-Akshay Kumar ) की इस फिल्म को हिन्दी में धर्मा प्रोडक्शन के करण जौहर प्रस्तुत करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि करण जौहर ने 2.0 के हिन्दी वर्जन के अधिकारों को बाहुबली-2 से भी ज्यादा कीमत देकर खरीदा है। इस फिल्म को वे उत्तर भारत के 3000 सिनेमाघरों में पेश करने की योजना बना रहे हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि 2.0 को लाइका प्रोडक्शन हाउस भारत के 6500 सिनेमाघरों में पेश करने की योजना बना रहा है। निर्देशक एस.एस. राजामौली की बाहुबली-2 को इतने ही सिनेमाघरों में पेश किया गया था। वही इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार इस फिल्म ने तमिल सिनेमा इंडस्ट्रीज में प्री-रिलीज एडवांस बुकिंग 120 करोड़ रुपये की कर ली है। ये तमिल सिनेमा का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। बल्कि साउथ सिनेमा में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली ये पहली फिल्म बनी है। इस तरह के आंकड़ें से हम उम्मीद कर सकती हैं कि फिल्म सिनेमाई इतिहास में अब तक के सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ सकती है। इसी से साथ ये फिल्म नए और विशाल आंकड़े के साथ एक नया बेंचमार्क हासिल कर सकती है।

bollywood,Akshay Kumar,rajnikanth,2 0,2point0

बता दें कि ये फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज होने वाली है। साउथ सिनेमा में जहां रजनीकांत दर्शकों को थियेटर तक खींच लाने में पूरी तरह से कामयाब होने वाले हैं तो वहीं, उत्तरी भारत में उनकी ये मुश्किल अक्षय कुमार हल करने वाले हैं। हिंदी में इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शनंस के बैनर तले पेश किया जा रहा है। ये भी एक दिलचस्प बात है कि पूरी फिल्म को 3डी में शूट किया गया है। इसी के साथ ऐसा करने वाली ये भारतीय इतिहास की पहली फिल्म बन गई है।

करण जौहर को उम्मीद है कि उनके द्वारा प्रदर्शित 2.0 का हिन्दी वर्जन पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगा। हालांकि ट्रेड विश्लेषकों का आंकलन है कि यह फिल्म पहले दिन हिन्दी भाषायी क्षेत्र में 40-45 करोड़ का कारोबार करेगी। अक्षय कुमार सफल हैं लेकिन इतने नहीं जो अपने नाम पर 50 करोड़ पहले दिन खींच सकें और रजनीकांत हिन्दी भाषी क्षेत्रों में इतने लोकप्रिय नहीं हैं। यदि यह फिल्म पहले दिन 50 करोड़ का आंकड़ा छूने में कामयाब होती है तो इसका श्रेय सिर्फ इसकी हाइप को जाएगा।

रजनीकांत की यह फिल्म पूरी तरह से साइंस फिक्शन फिल्म है। यदि दर्शकों की नजरों में इसका वीएफएक्स वर्क जम गया तो निश्चित तौर पर यह भारतीय सिने इतिहास के लिए दूसरी बाहुबली-2 बनेगी और कहीं पासा उलटा पड़ गया तो यह भारतीय सिने इतिहास के लिए किसी सुनामी से कम नहीं होगी। निर्देशक शंकर अपनी हर फिल्म में तकनीक पर ज्यादा भरोसा करते हैं। वे इस मामले में कहीं भी कमतर नजर नहीं आते हैं। ऐसे में उनसे यह उम्मीद नहीं की जा सकती है कि वे निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य की तरह तकनीकी पक्ष में असफल होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक