न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

#SHOCKING टकराव से घबराए अक्षय कुमार, 'अय्यारी' से एक दिन पहले लाएंगे 'पैडमैन'

भारत में सबसे ज्यादा फिल्में हिन्दी में बनती हैं और सबसे कम सफल फिल्में भी हिन्दी की होती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Jan 2018 5:26:27

#SHOCKING टकराव से घबराए अक्षय कुमार, 'अय्यारी' से एक दिन पहले लाएंगे 'पैडमैन'

भारत में सबसे ज्यादा फिल्में हिन्दी में बनती हैं और सबसे कम सफल फिल्में भी हिन्दी की होती हैं। निर्माण के अनुरूप सफलता कभी हाथ नहीं लगती है। ऐसे में फिल्मों का आपस में बॉक्स ऑफिस पर टकराव जले पर नमक छिडक़ने का काम करता है। गत वर्ष 26 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़े सितारों शाहरुख खान और ऋतिक रोशन का टकराव हुआ था, जिसके कारण बॉक्स ऑफिस को 100 करोड़ से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा। इस वर्ष 26 जनवरी 2018 को एक बार फिर वैसा ही होने जा रहा था, लेकिन अब जो समाचार प्राप्त हो रहे हैं उनके अनुसार यह टकराव टाल दिया गया है। पहले यह टकराव पैडमैन और अय्यारी में होने जा रहा था। अब अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'पैडमैन' को 25 जनवरी को प्रदर्शित करने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने और निर्मात्री टिव्ंकल खन्ना ने अपने ट्विटर पेज पर दी है।

अक्षय कुमार ने बेहद समझदारी का काम किया है। 'अय्यारी' ने अपने ट्रेलर के बलबूते दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफलता प्राप्त कर ली है, जिसके चलते अक्षय कुमार को वो ओपनिंग नहीं मिल सकती थी, जिसकी उम्मीद वे कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी फिल्म को एक दिन पहले अर्थात् 25 जनवरी को प्रदर्शित करने का फैसला लिया है। आशा है कि 'पैडमैन' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 12-15 करोड़ का कारोबार करने में सफल हो जाएगी।

26 जनवरी को नीरज पांडे ने अपनी फिल्म 'अय्यारी' को प्रदर्शित करेंगे। इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस जबरदस्त आशान्वित है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म 26 जनवरी को 15 करोड की ओपनिंग लेने में सफल हो जाएगी। नीरज पाण्डे ने अक्षय कुमार को छोडक़र पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा को चुना है। 'अय्यारी' एक जासूसी फिल्म है जिसमें किसी प्रकार का रोमांस या हास्य नहीं बल्कि थ्रिल है, जो दर्शकों को हर दृश्य में महसूस होगा। वहीं अक्षय कुमार की 'पैडमैन' बायोपिक है। इन दोनों फिल्मों का जोनर अलग है लेकिन बॉक्स ऑफिस का बादशाह एक ही है—दर्शक—जो इन दोनों के बीच बंट जाएगा। ऐसे में इन दोनों फिल्मों का व्यवसाय प्रभावित होगा।

bollywood,Akshay Kumar,padman,twinkle khanna,aiyaari,sidharth malhotra,sonam kapoor,radhika apte,gossips,entertainment

बॉक्स ऑफिस के हालात से अक्षय कुमार और नीरज पांडे दोनों वाकिफ हैं, इसके बावजूद दोनों को उम्मीद है कि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करेंगी। अक्षय कुमार ने पिछले कुछ सालों में कई सौ करोड़ी फिल्में दी हैं लेकिन उनकी किसी भी फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया है। 'पैडमैन' से जहाँ अक्षय अपनी इस उम्मीद को पूरा करना चाहते हैं, वहीं निर्देशक नीरज पांडे 'अय्यारी' के साथ सौ करोड़ी क्लब में शामिल होना चाहते हैं। उनके द्वारा निर्मित फिल्मों ने 100 करोड़ से ज्यादा कमाई की है लेकिन निर्देशन के मैदान में उन्हें 'अय्यारी' से यह उम्मीद है कि वह उनको इस क्लब का सदस्य बनाएगी।

इन फिल्मों के ट्रेलर को दर्शकोंं ने खासा पसन्द किया है। ऐसे में उम्मीद है दर्शक इन दोनों को ही बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्रदान करवायेगा। लेकिन यह सफलता वैसी ही होगी जिस तरह की 'रईस' और 'काबिल' को मिली थी। वैसे दर्शकों के एक वर्ग का यह भी कहना है कि 'अय्यारी' के चलते अक्षय कुमार की 'पैडमैन' बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड कमाने की स्थिति में नहीं होगी। इसके साथ ही उनका कहना है कि 'पैडमैन' का जो विषय है उसे लेकर महिला दर्शकों में आन्तरिक असंतोष है। उन्हें महसूस हो रहा है कि उनकी निजता में दखलंदाजी की जा रही है। ऐसे में हो सकता है महिला दर्शक वर्ग इस फिल्म से किनारा कर ले जिसके चलते अक्षय को असफलता का स्वाद चखना पडे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल