न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन में नहीं चला ‘पैडमैन’ का जादू, बेहद धीमी है शुरूआत

इन दिनों चीन को छोडक़र समस्त विश्व में अपनी हालिया प्रदर्शित फिल्म 2.0 से तहलका मचाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को चीन में अपनी फिल्म ‘पैडमैन (Padman)’ की सफलता के लिए पसीना बहना पड़ रहा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 15 Dec 2018 6:40:00

चीन में नहीं चला ‘पैडमैन’ का जादू, बेहद धीमी है शुरूआत

इन दिनों चीन को छोडक़र समस्त विश्व में अपनी हालिया प्रदर्शित फिल्म 2.0 से तहलका मचाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को चीन में अपनी फिल्म ‘पैडमैन (Padman)’ की सफलता के लिए पसीना बहना पड़ रहा है। उनकी फिल्म पैडमैन का शुक्रवार को चीन में प्रदर्शन हुआ है लेकिन उसे वहाँ पर कोई बड़ी ओपनिंग नहीं मिल पाई है। यह दूसरा मौका है जब चीन के सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की फिल्म का प्रदर्शन किया गया है। इससे पहले उनकी ‘टॉयलेट एक प्रेमकथा’ को वहाँ पर प्रदर्शित किया गया था, जिसने पहले दिन चीनी बॉक्स ऑफिस 2.35 मिलियन डॉलर का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। जबकि उनकी संदेशात्मक फिल्म ‘पैड मैन’ ने पहले दिन 10 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की है।

आर बाल्की के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार, सोनम कपूर और राधिका आप्टे स्टारर फिल्म ‘पैड मैन’ इस साल नौ फरवरी को भारत में रिलीज़ हुई थी और तब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने 10 करोड़ 26 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी। भारत में यह फिल्म पहले 26 जनवरी को प्रदर्शित होने जा रही थी, लेकिन अचानक से संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावत’ के प्रदर्शित होने के कारण अक्षय कुमार को अपनी फिल्म दो सप्ताह बाद प्रदर्शित करनी पड़ी। चीन में पहले दिन 1. 52 मिलियन डॉलर यानि 10 करोड़ 93 लाख रूपये की कमाई हुई है।

bollywood,padman,china,china box office,Akshay Kumar

अक्षय कुमार की यह फिल्म सैनिटरी नैपकिंस के क्षेत्र में क्रांतिकारी आविष्कार करने वाले अरुणाचलम मुरुगनाथम की जिन्दगी से जुड़ी है, जिन्होंने हाइजनिक और सस्ते नैपकिन बनाने वाली मशीन बनाई और फिर उसे लोगों तक पहुंचाने के लिए पसीना भी बहाया। अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना, जिन्हें पत्रकारिता की दुनिया में मिसेज़ फनीबोन्स के नाम से जाना जाता है ने अपनी किताब ‘द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद’ में अरुणाचलम पर एक अध्याय लिखा था।

ज्ञातव्य है कि अपनी कहानी को परदे पर लाने की अरुणाचलम की कोई इच्छा नहीं थी, लेकिन ट्विंकल खन्ना को उनके इस कार्य ने इतना अधिक प्रभावित किया कि उन्होंने अपने पति अक्षय कुमार को इस पर फिल्म बनाने के लिए बाध्य कर दिया और अक्षय कुमार आर.बाल्की के निर्देशन में इस बॉयोपिक को बनाया और स्वयं ने ही अरुणाचलम की भूमिका अभिनीत की।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओडिशा: कटक के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 5 की हालत गंभीर
ओडिशा: कटक के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 5 की हालत गंभीर
रेल यात्रियों के लिए अलर्ट,17 से 22 मार्च के बीच इस रूट पर कई ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद
रेल यात्रियों के लिए अलर्ट,17 से 22 मार्च के बीच इस रूट पर कई ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग; कई उड़ानें रद्द
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग; कई उड़ानें रद्द
क्या है OMAD डाइट? जिसे अपनाकर करण जौहर ने घटाया 20 किलो वजन, जानें मोटापा कम करने में कैसे करती है काम
क्या है OMAD डाइट? जिसे अपनाकर करण जौहर ने घटाया 20 किलो वजन, जानें मोटापा कम करने में कैसे करती है काम
पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; सेना के जवान समेत 3 लोगों की मौत
पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; सेना के जवान समेत 3 लोगों की मौत
तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला, केरल में LDF के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी RJD
तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला, केरल में LDF के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी RJD
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी