न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

माहवारी पर चर्चा से पुरुष महिलाये दोनों हिचकते हैं : राधिका आप्टे

फिल्म 'पैडमैन' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री राधिका आप्टे का कहना है कि माहवारी को लेकर संकोच न सिर्फ पुरुषों के बीच मौजूद है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 03 Feb 2018 9:39:59

माहवारी पर चर्चा से पुरुष महिलाये दोनों हिचकते हैं : राधिका आप्टे

फिल्म 'पैडमैन' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री राधिका आप्टे का कहना है कि माहवारी को लेकर संकोच न सिर्फ पुरुषों के बीच मौजूद है, बल्कि महिलाओं के बीच भी है, जिन्हें ऐसे माहौल में रहने को मजबूर होना पड़ा, जिससे वे सालों तक इस पर खुलकर बात नहीं कर सकीं।

यह पूछे जाने पर कि क्या इस फिल्म से समाज में कोई बदलाव आएगा तो राधिका ने बताया, "मुझे लगता है कि माहवारी को लेकर शर्म व हिचक न सिर्फ पुरुषों के बीच मौजूद है बल्कि महिलाओं के बीच भी है। ऐसा सालों से हो रहा है। यहां तक कि महिलाएं भी इस पर खुलकर बात करने में असहज महसूस करती हैं। मां अपनी बेटियों को इस बारे में खुलकर बात नहीं करना सिखाती हैं। रसोई में, मंदिर में जाने से मना करती हैं, तो यह सिर्फ पुरुषों के बीच ही नहीं, महिलाओं के बीच भी मौजूद है।"

यह पूछे जाने पर कि हर फिल्म में अपने किरदार की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत करना उनके लिए थकाने वाला हो जाता है तो राधिका ने कहा, "मैं जिस किरदार को निभा रही हूं, उसके लिए मुझे कड़ी मेहनत करना पसंद है। मैं अपने होमवर्क करने की प्रक्रिया का आनंद लेती हूं। यह मेरे लिए थकाने वाला नहीं, बल्कि सिखाने वाला प्रक्रिया है। एक कलाकार के लिए सबसे बड़ी ऊंचाई है।"

माहवारी पर चर्चा से पुरुष महिलाये दोनों हिचकते हैं : राधिका आप्टे

राधिका से जब पूछा गया कि उन्हें वेब सीरीज और फिल्म की शूटिंग में कोई फर्क मालूम पड़ता है? तो उन्होंने कहा कि सेट पर शूटिंग के दौरान उन्हें वेब सीरीज और फिल्म में कोई फर्क नहीं दिखाई देता। यह बस इतना है कि फिल्मों की अपेक्षा वेब सीरीज में कुछ दिन और लगते हैं।

फिल्म 'पैडमैन' की कहानी अरुणाचलम मुरुगनाथम की कहानी पर आधारित है, जो कम लागत में सैनिटरी पैड बनाने वाली मशीन लाकर एक नई क्रांति लेकर आए। राधिका इस फिल्म में महत्पूर्ण भूमिका निभा रही है। राधिका अपनी फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रही है। यह फिल्म आर.बाल्की द्वारा निर्देशित है। यह शुक्रवार को रिलीज होगी। इसमें अक्षय कुमार और सोनम कपूर जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिका में हैं। पैडमैन के किरदारों के साथ-साथ दर्शको में भी फिल्म को लेकर काफी उत्साह है। वे इस फिल्म के प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिस अंदाज में पैडमैन के प्रति दर्शकों की जिज्ञासा बढ़ी है उससे ऐसा महसूस हो रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग लेने में सफल हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

धर्मेंद्र प्रधान की जगह संभाल सकती हैं निर्मला सीतारमण? मोदी कैबिनेट में बड़े बदलाव की अटकलें, यूपी-पंजाब पर रहेगा खास फोकस
धर्मेंद्र प्रधान की जगह संभाल सकती हैं निर्मला सीतारमण? मोदी कैबिनेट में बड़े बदलाव की अटकलें, यूपी-पंजाब पर रहेगा खास फोकस
पाकिस्तान के कराची में बड़ा आतंकी हमला, 4 रेंजर्स की मौत, 5 हमलावर मारे गए; जानिए कैसे रची गई पूरी साजिश
पाकिस्तान के कराची में बड़ा आतंकी हमला, 4 रेंजर्स की मौत, 5 हमलावर मारे गए; जानिए कैसे रची गई पूरी साजिश
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
‘शिक्षा और परीक्षा प्रणाली को बना दिया गया है वसूली का जरिया...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर राहुल गांधी का सरकार पर तीखा हमला
‘शिक्षा और परीक्षा प्रणाली को बना दिया गया है वसूली का जरिया...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर राहुल गांधी का सरकार पर तीखा हमला
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
24 घंटे में अमेरिका का ईरान पर दूसरा सैन्य हमला, ट्रंप की सख्त चेतावनी- 'नहीं सुधरा तो अस्तित्व ही खत्म...'
24 घंटे में अमेरिका का ईरान पर दूसरा सैन्य हमला, ट्रंप की सख्त चेतावनी- 'नहीं सुधरा तो अस्तित्व ही खत्म...'
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दूसरे दिन हुई जबरदस्त कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दूसरे दिन हुई जबरदस्त कमाई
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
बार-बार हो रही आंखों की परेशानी कहीं ब्रेन ट्यूमर का लक्षण तो नहीं? जानिए पूरी जानकारी
बार-बार हो रही आंखों की परेशानी कहीं ब्रेन ट्यूमर का लक्षण तो नहीं? जानिए पूरी जानकारी
पेशाब में खून को न लें हल्के में, यह हो सकता है किडनी कैंसर का पहला लक्षण
पेशाब में खून को न लें हल्के में, यह हो सकता है किडनी कैंसर का पहला लक्षण
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल