न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

24 घंटे, 20 मिलियन व्यूज, ‘केसरी’ का ट्रेलर हुआ हिट, अक्षय की 2019 की पहली 100 करोड़ी

कल गुरुवार को करण जौहर (Karan Johar) निर्मित फिल्म ‘केसरी (Kesari)’ का ट्रेलर लांच किया गया था।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 22 Feb 2019 6:06:21

24 घंटे, 20 मिलियन व्यूज, ‘केसरी’ का ट्रेलर हुआ हिट, अक्षय की 2019 की पहली 100 करोड़ी

कल गुरुवार को करण जौहर (Karan Johar) निर्मित फिल्म ‘केसरी (Kesari)’ का ट्रेलर लांच किया गया था। दमदार संवादों से भरपूर इस ट्रेलर ने 24 घंटे में दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है। इस फिल्म के ट्रेलर को अब तक 2 करोड़ दर्शकों ने देखा है जिसमें यूट्यूब पर इसे 8 लाख लोगों ने पसन्द किया है। ट्रेलर की शुरूआत अक्षय कुमार के संवाद ‘एक गोरे ने मुझसे कहा था तुम गुलाम हो, हिन्दुस्तान की मिट्टी से डरपोक पैदा होते हैं, आज जवाब देने का वक्त आ गया है।’ इस संवाद की शुरूआत से पहले फिल्म का एक लाँग शॉट नजर आता है जो ऊँचाई से लिया गया है। इस दृश्य में हजारों की तादाद में दौड़ती भीड़ को एक किले की तरफ जाते हुए दिखाया जाता है। तभी अक्षय कुमार की आवाज में यह संवाद सुनाई देता है। इसके बाद सिखों के पवित्र गुरबानी के शब्द—एक ओंकार सतनाम करता पुरख निर्भव निरवर—सुनाई देता है।

Akshay Kumar,karan johar,kesari,kesari trailer,youtube,kesari trailer hit,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

इन शब्दों के मध्य में एक दृश्य में अक्षय कुमार अपनी पत्नी परिणीति चोपड़ा से चुलहबाजी करते दिखते हैं और तुरन्त ही एक दूसरा संवाद आता है ‘कोई फौजियों वाला काम हो तो बताओ साहबजी। इन पठानों से लडऩे आया हैं इनकी मस्जिदें बनाने नहीं।’ जवाब में अक्षय कहते हैं, ‘जब लडऩे का वक्त आएगा तब लड़ेंगे अभी तो रब के घर बनाने का वक्त है’ फिल्म के ट्रेलर के ये संवाद उम्मीद जगाते हैं कि करण जौहर की इस फिल्म में दमदार संवादों का लम्बा सिलसिला होगा जो दर्शकों की तालियाँ लूटने में कामयाब होगा। टे्रलर में ही और भी ऐसे कई संवाद हैं, एक नजर इन संवादों पर—

1. बाहर 10 हजार से ज्यादा हैं और हम सिर्फ 21...
2. केसरी रंग का मतलब समझते हो. . . शहीदी का रंग है, बहादुरी का रंग है।
3. आज मेरी पगड़ी भी केसरी, जो बहेगा लहू वो भी केसरी और मेरा जवाब भी केसरी।
4. चल झूठा।

Akshay Kumar,karan johar,kesari,kesari trailer,youtube,kesari trailer hit,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने कुछ दिनों पहले अपनी इस फिल्म के तीन शॉर्ट टीजर जारी किए थे, जिससे दर्शकों में इस फिल्म के प्रति उत्सुकता पैदा की जा सके। इन तीनों टीजर में फिल्म की मनोरम पृष्ठभूमि, अद्भुत संगीत और एक्शन को दिखाया गया था। फिल्म का कैमरा वर्क कमाल का है। ट्रेलर देखते हुए कई बाद सिनेमेटोग्राफर के लिए तारीफ के शब्द निकलते हैं, फिल्म में उन्होंने क्या कमाल किया होगा यह तो 21 मार्च को पता चलेगा। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है जो पंजाबी फिल्मों के जाने माने निर्देशक हैं। यह उनकी पहली हिन्दी फिल्म है। अनुराग सिंह की दिलजीत दोसांझ अभिनीत पंजाबी फिल्म ‘पंजाब 1984’ ने बॉक्स ऑफिस पर विराट सफलता प्राप्त की है। केसरी इस साल 21 मार्च को प्रदर्शित होने जा रही है।

ट्रेलर में परिणीति चोपड़ा सिर्फ दो दृश्यों में नजर आई हैं। इसमें भी दूसरे दृश्य में ऐसा महसूस होता है जैसे वे माँ बनने वाली हैं। फिल्म में उनका किरदार कितना लम्बा और महत्त्वपूर्ण होगा यह अभी नहीं कहा जा सकता है। पूरा ट्रेलर सिर्फ अक्षय कुमार को केन्द्र में रखकर बनाया गया है। जिसमें उनके द्वारा बोले गए संवाद और एक्शन को प्रमुखता दी गई है। जिस अंदाज में ट्रेलर को प्रस्तुत किया गया है उससे इस बात का निश्चय हो जाता है कि यह फिल्म अक्षय कुमार की एक और 100 करोड़ी फिल्म होने का माद्दा रखती है। निश्चित तौर पर यह बड़ी ओपनिंग लेगी लेकिन यह 200 करोड़ तक नहीं पहुंच पाएगी यह भी तय है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक