न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुड न्यूज: करण जौहर ने बदली प्रदर्शन की तिथि, पहले जुलाई अब सितम्बर

करण जौहर के बैनर तले इन दिनों कितनी फिल्मों का निर्माण हो रहा है इसकी जानकारी शायद उनको खुद को भी नहीं होगी

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 21 Jan 2019 7:01:35

गुड न्यूज: करण जौहर ने बदली प्रदर्शन की तिथि, पहले जुलाई अब सितम्बर

करण जौहर के बैनर तले इन दिनों कितनी फिल्मों का निर्माण हो रहा है इसकी जानकारी शायद उनको खुद को भी नहीं होगी। यह ऐसा वर्ष होने जा रहा है जिसमें करण जौहर बैनर की सर्वाधिक फिल्मों का प्रदर्शन होगा। शायद इसी के चलते वे अपनी फिल्मों की प्रदर्शन तिथियों में बदलाव करते जा रहे हैं। पहले उन्होंने अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की प्रदर्शन तिथि में बदलाव किया और अब उन्होंने करीना कपूर की तैमूर के जन्म के बाद वापसी वाली दूसरी फिल्म के प्रदर्शन तिथि में बदलाव किया है।

अपने आज के ताजा ट्वीट में उन्होंने अक्षय कुमार और करीना कपूर खान की ‘गुड न्यूज’ के प्रदर्शन तिथि में बदलाव की जानकारी दी है। पहले यह फिल्म 19 जुलाई को प्रदर्शित होने जा रही थी लेकिन अब यह 6 सितम्बर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म इसी महीने की 27 तारीख को फ्लोर पर जा रही है। अपनी वापसी के बाद करीना कपूर खान ‘वीरे दी वेडिंग’ नामक सफल फिल्म दे चुकी हैं। यह उनकी वापसी की दूसरी फिल्म है, जिसमें वे एक बार फिर से अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी।

bollywood,Akshay Kumar,Kareena Kapoor,diljit dosanjh,kiara advani,raj mehta,karan johar,dharma productions

गुड न्यूज के जरिये अक्षय और करीना कपूर खान 10 साल बाद परदे पर वापसी करने जा रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘कमबख्त इश्क’ में काम किया था, जो असफल हो गई थी। वैसे भी अक्षय कुमार और करीना कपूर खान की जोड़ी वाली ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रही हैं। हालांकि ‘कमबख्त इश्क’ के बाद करीना ने अक्षय कुमार की दो फिल्मों गब्बर इज बैक और ब्रदर्स में आइटम सांग किये थे।

यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है जिसमें यह दोनों सितारे पति पत्नी के रूप में नजर आएंगे। शादी के बाद यह कपल सेरोगेसी के जरिये एक बच्चा चाहता है। फिल्म में अक्षय कुमार और करीना कपूर के अतिरिक्त एक और जोड़ी दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की भी नजर आएगी। करण जौहर के बैनर में 5 साल बाद करीना कपूर खान की वापसी हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं, जो शशांक खेतान के सहायक निर्देशक के तौर पर करण जौहर के बैनर तले काम कर चुके हैं। उन्होंने पिछली बार शशांक खेतान को ‘धडक़’ में असिस्टट किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम