न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिल्म 'गोल्ड' को लेकर अक्षय कुमार की बड़ी अपील, क्या मानेंगे पाकिस्तान के नए पीएम!

फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद से ही दर्शकों को भी फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। रिलीज से ठीक पहले अक्षय कुमार ने फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज करने की अपील की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Aug 2018 6:59:48

फिल्म 'गोल्ड' को लेकर अक्षय कुमार की बड़ी अपील, क्या मानेंगे पाकिस्तान के नए पीएम!

15 अगस्त को अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' रिलीज हो रही है। यह फिल्म खेल पर आधारित है। इस फिल्म से टीवी की मशहूर नागिन मौनी रॉय बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है। कागती द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत हुआ है। इसमें अमित साध भी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी देशभक्ति की भावना से भरपूर है। 'गोल्ड' हॉकी कोच बलबीर सिंह की जीवन पर आधारित है। जिसने आजादी के बाद भारत को पहला गोल्ड दिलाया था। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद से ही दर्शकों को भी फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। रिलीज से ठीक पहले अक्षय कुमार ने फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज करने की अपील की है।

bollywood,Akshay Kumar,imran khan,gold,gold release,gold movie,pakistan

'पैडमैन' को पाकिस्तान ने रिलीज करने से मना कर दिया था

बता दें कि उनकी पिछली फिल्म 'पैडमैन' को पाकिस्तान ने रिलीज करने से मना कर दिया था। पाकिस्तान में अब इमरान खान की सरकार बनने जा रही है और इस बात से अक्षय कुमार की उम्मीद जगी है क्योंकि इमरान खुद एक स्पोर्ट्सपर्सन रहे हैं और यह फिल्म स्पोर्ट्स पर बेस्ड है।

अक्षय ने कहा, 'खेल लोगों को एकता की बात सिखाता है। फिल्म में पाकिस्तान खेल रहा होता है तब भारतीय उनका हौसला बढ़ाते है और जब भारत खेल रहा होता है तब पाकिस्तान चीयर करता है। यह फिल्म का बेस्ट पार्ट है। मैं उम्मीद करता हूं कि पाकिस्तान के स्पोर्ट्सपर्सन इमरान खान मेरी फिल्म को समझ पाएंगे और गोल्ड को पाकिस्तान में रिलीज़ करने की अनुमति देंगे क्योंकि यह खेल पर बेस्ड फिल्म है। इमरान खान यह न समझें कि फिल्म में किसी तरह के पार्टीशन की बात है। पिछली बार उन्होंने मेरी फिल्म 'पैडमैन' को वहां रिलीज़ नहीं होने दिया था। यह समस्या तो उनके देश मे भी है । आशा करता हूं कि एक दिन वह 'पैडमैन' को भी पाकिस्तान में रिलीज़ की अनुमति देंगे।'

bollywood,Akshay Kumar,imran khan,gold,gold release,gold movie,pakistan

बता दे, 'गोल्ड' रिलीज के पहले ही अपने कहानी को लेकर को काफी चर्चा में है। फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर पहले ही हिट हो चुका है। इसलिए अब ऐसा अनुमान लगाया जा रहा कि अक्षय कुमार की ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर शानदार कमाई कर सकती है। हमारी सहयोगी वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ के अनुसार, 'गोल्ड' को लगभग 2500 से 3000 स्क्रीन्स के साथ रिलीज किया जा रहा है। इसलिए ऐसी उम्मीद की जा रही है कि फिल्म आसानी से पहले दिन 20 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।

फिल्म में भारत के स्वर्णिम इतिहास को बड़े परदे दिखाया जायेगा, जिसे देखने के लिए हर उम्र के दर्शक सिनेमाघरों में जायेंगे। फिल्म की कहानी ऐसी है, जो देश के हर वर्ग के लोगों को खुद से जोड़ती है। बड़े शहरों का मल्टीप्लेक्स हो या छोटे शहरों का सिंगल स्क्रीन यह फिल्म हर जगह चलने वाली है। इसके साथ ही छुट्टी वाले दिन ये फिल्म रिलीज हो रही है। इसलिए बॉलीवुड ट्रेड एक्सपर्ट ऐसा अनुमान लगा रहे है कि फिल्म अपने पहले दिन बंपर कमाई कर सकती है।
आपको बता दें कि यह फिल्म 12 अगस्त 1948 के यादगार लम्हों की कहानी है, जब आजादी के 362 दिन बाद लंदन के वेंबले स्टेडियम में, भारत ने ओलंपिक गोल्ड मेडल जीता था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक